25 जून 1975-आपातकाल के विरोध में बीजेपी ने मनाया काला दिवस

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरफ से लागू किए गए आपातकाल के विरोध में बीजेपी शुक्रवार काला दिवस मनाया । भाजपा का कहना है कि साल 1975 में 25 जून के बाद से ही राष्ट्रपति फखरुद्दीन के हस्ताक्षर के बाद देश में आपातकाल लागू किया गया था। आज बैकुन्ठपुर के भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी ने आपातकाल के मुद्दे का जिक्र करते हुए कांग्रेस को घेरा । भाजपा ने कहा कि 1975 में 25 और 26 जून की रात ही तत्कालीन राष्ट्रपति ने आपातकाल के आदेश पर हस्ताक्षर किए थे और अगली सुबह इंदिरा गांधी ने पूरे देश में आपातकाल लागू करने की घोषणा की थी। इसके साथ ही देश भर में गिरफ्तारियों का दौर शुरू हो गया था। इस दौरान पूर्व मंत्री भईयालाल राजवड़े, जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला महामंत्री जमुना पाण्डेय, पंकज गुप्ता जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े पूर्व मंत्री आईटी जिला संयोजक बबलू सिंह उपस्थित थे

क्या था आपातकाल
इंदिरा गांधी ने भारत में 25 जून 1975 से लेकर 21 मार्च 1977 तक आपातकाल लागू किया था इस दौरान देश की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिले थे आपातकाल के दौरान 26 जून की सुबह तक जयप्रकाश नारायण, मोरारजी देसाई समेत तमाम बड़े नेता गिरफ्तार कर लिए गए थे आपातकाल के दौराव प्रेस की आजादी पर भी हमला हुआ था और राजधानी दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित अखबारों के ऑफिसेज की बिजली काट दी गई थी। उस दौरान कई अखबारों ने मुखर होकर आपातकाल का विरोध किया था।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours