- नगर पालिक निगम चिरमिरी में एडवेंचरपार्क की MLA जायसवाल की मांग पर मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा.
- आगामी 26 जून को नगर पालिक निगम के रेस्ट हॉउस में होगी बैठक. विधायक, महापौर, कलेक्टर कोरिया सहित पर्यटन क्षेत्र के नामित विशेषज्ञ रहेंगे उपस्थित.
कोरिया/चिरमिरी ।
जिले के एकलौते नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 33 एवं वार्ड क्रमांक 34 के मध्य स्थापित ग्राम पंचायत भुकभुकी में लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत से 50 एकड़ भूमि में स्थापित होने वाले एडवेंचर पार्क के लिए जिले के नव पदस्थ कलेक्टर श्यामलाल धावड़े काफी गंभीर दिख रहे है। जो आपकी पदस्थापना के दूसरे दिवस ही इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर नगर निगम चिरमिरी का दौरा करते हुए स्थल का निरिक्षण कर अपने विभागीय अधिकारियों को वर्तमान स्थिति की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने आदेशित किया गया था । और कार्य को आगे अति शीघ्र गति देने हेतु आगामी 26 जून दिन शनिवार समय 4 बजे से नगर पालिक निगम चिरमिरी के रेस्ट हॉउस में संभागीय स्तर के इस बड़े प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द स्थापित करने जिले के 20 विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया है । जिसकी कलेक्टर कोरिया स्वयं अध्यक्षता कर स्थानीय विधायक सहित राज्य के मुखिया को इसकी वस्तुस्थिति की जानकारी से अवगत करेंगे। आगामी दिवस पर होने वाली उच्च स्तरीय बैठक का विभागीय आदेश जारी करते हुए डिप्टी कलेक्टर कोरिया एवं सचिव एडवेंचर पार्क समिति चिरमिरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित स्थल एवं समय पर सभी को उपस्थित होने का आदेश जारी किया है । बावजूद किसी कारण वस अनुपस्थित होने की लिखित जानकारी देने की बात अधिनस्त अधिकारियो कही गई है ।
as

+ There are no comments
Add yours