लोगो से वैक्सीन का डर भगाने राजीवगांधी पंचायतीराज संगठन ने सम्हाला मोर्चा

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोविड-19 जागरूकता अभियान के तहत राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कोरिया के जिला अध्यक्ष मुख्तार अहमद एवं संभागीय अध्यक्ष संगीता राजवाडे के दिशा निर्देश पर ग्राम पंचायत रामपुर में टीकाकरण कराने का जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के की पूरी टीम ग्राम पंचायत रामपुर में कैंप लगवा कर सभी युवाओं बुजुर्गों माताओं बहनों को प्रेरित कर टीका लगवाया गया स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों के साथ दिन भर डोर टू डोर जाकर प्रेरित करने का काम संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया ।

तब जाकर ग्राम पंचायत रामपुर में 108 लोगों का टीकाकरण हो सका। स्वास्थ्य विभाग अमला का विशेष सहयोग रहा कोविड-19 जागरूकता अभियान के दौरान जिला अध्यक्ष मुख्तार अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह सरपंच, कोरोना योद्धा रविशंकर राजवाड़े, उपसरपंच याकूत शाह मुस्तकीम पंच इत्यादि टीकाकरण के दौरान पूरे समय तक डटे रहे ताकि कोई व्यक्ति टीकाकरण से छूट ना सके।

इस दौरान संभागीय अध्यक्ष संगीता राजवाड़े ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन के द्वारा कोविड-19 जागरूकता अभियान के लिए कोरिया जिले में ही नहीं वरन पूरे देशभर में टीम बनाया गया है जिसके तहत प्रत्येक पंचायत में घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है कोरिया जिला में कोरोना योद्धा के रूप में जिला अध्यक्ष मुख्तार अहमद, रवि शंकर राजवाड़े बैकुंठपु,र महेंद्र सिंह सरपंच मनेंद्रगढ़ और कृष्ण कुमार राजवाडे घुघरा सोनहत जनपद सदस्य को नियुक्त किया गया है। जिसका समीक्षा बैठक प्रत्येक माह वर्चुअल मीटिंग के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन के उपस्थिति में होता है।


जिला अध्यक्ष मुख्तार अहमद ने कहा कि कोविड-19 जागरूकता अभियान पंचायती राज संगठन का लगातार जारी रहेगा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें कई कठिनाइयां आ रही हैं फिर भी संगठन लगातार जनसंपर्क कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगे यही उद्देश्य लेकर काम कर रही है तथा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं प्रदेश सह समन्यवक मो गुलखान के दिशा निर्देश पर लगातार कोविड-19 जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours