तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरिया के जिला मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता व प्रदेश आईटी सेल सदस्य के रूप में अपने कार्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठापूर्वक करने के साथ-साथ प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा ने प्रदेश संगठन सह-सचिव के पद पर नवाजा हैं। उक्त बातें छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरिया के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि जिस प्रकार अशोक लाल कुर्रे ने अपने पद के अनुरूप कोरिया जिले व प्रदेश में अपने संघीय दायित्वों का निर्वहन बखूबी निभाया है, उसी प्रकार आशा ही नहीं पुरा विश्वास है, की प्रदेश संगठन सह-सचिव के पद पर रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन भी अच्छे से करेंगे। इनके नियुक्ति पर कोरिया जिले के शिक्षकों में हर्ष व्याप्त हैं। और इस नियुक्ति पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह सरगुजा संभाग प्रभारी हरेंद्र सिंह, प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा व प्रदेश नेतृत्व के प्रति जताया आभार।
as

+ There are no comments
Add yours