तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो का सुदूर वनांचल क्षेत्र भरतपुर विकासखण्ड क्षेत्र में दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम के तहत आज प्रथम दिवस क्षेत्र में 7 करोड़ 18 लाख के बहुप्रतीक्षित विकास कार्यो का भूमिपूजन किया. विधायक ने आमजनों से टीकाकरण कराने अपनी अपील कर किसान न्याय योजना व मुख्यमंत्री वृक्षरोपण प्रोत्साहन योजना की जानकारी देकर स्कूली छात्राओं के साथ वृक्षारोपण किया साथ ही महिला समूहों से मुलाकात कर गौठान सम्बंधित आवश्यक सुझाव व निर्देश देकरआमजनों से रूबरू होकर सरकार की महत्त्वकांक्षी योजनाओं से अवगत कराया एवं प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर ली क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यो एवं क्रियान्वयन की जानकारी.
1-ग्राम पंचायत खितौली-सीसी सड़क निर्माण कार्य-5 लाख
2-ग्राम पंचायत बहरासी-सीसी सड़क निर्माण-13 लाख 84 हजार
3-ग्राम पंचायत बहरासी-सोलर आधारित पाईप लाईन विस्तार-5 करोड़ 51 लाख 68 हजार
4-ग्राम पंचायत कुवारपुर-पेयजल व्यवस्था हेतु(रेट्रोफिटिंग योजना)-60 लाख 12 हजार
5-ग्राम पंचायत गढ़वार-2 नग पुलिया निर्माण कार्य-4 लाख
6-ग्राम पंचायत माड़ीसरई-पेयजल व्यवस्था हेतु(रेट्रोफिटिंग योजना)-63 लाख 80 हजार एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य-10 लाख 35 हजार
7-ग्राम पंचायत डोम्हरा -सीसी सड़क निर्माण कार्य-9 लाख 56 हजार
as



+ There are no comments
Add yours