तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
जिले में जंगली जानवारों का आतंक लगातार जारी है। आज एक भालू ने एक वृद्ध महिला पर हमला किया है। महिला ने शोर मचाया तो लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब भालू भाग निकला है। इसके बाद महिला को ग्रामीणों की मदद से गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इस प्रकार जिले में भालू ने 15 दिन के भीतर चैथी बार हमला किया है।
ताजा मामले के सबंध में जिली जानकारी के अनुसार जिले के जनकपुर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम सगरा से लगे कोट्टा झोरकी के जंगल में दो भालुओं ने एक वृद्ध महिला पर हमला कर दिया। 108 संजीवनी एक्सप्रेस की त्वरित मदद से घायल महिला को उपचार करते हुए हॉस्पिटल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सगरा निवासी 65 वर्षीय वृद्ध महिला कौशल्या बाई ग्राम से ही लगे कोट्टा झोरकी के जंगल में बैल को चराने के लिए लेकर गयी थी, इसी दौरान दो भालुओं ने महिला पर हमला कर दिया।
चीखपुकार मचने पर आसपास के ग्रामीणों ने भालू को भगाया। इसके बाद 108 को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही 108 के पायलट अम्बिका प्रसाद और ईएमटी रविन्द्र सिंह तुरंत घटना स्थल पहुंचे। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए रविंद सिंह ने ईआरसीपी के माध्यम से डॉ. सचिन के सलाहनुसार उनका इलाज करते हुए सीएचसी जनकपुर लेकर आए। डॉक्टरों द्वारा कौशल्या बाई को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रिफर कर दिया गया।
as


+ There are no comments
Add yours