तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
लम्बे इंतजार के बाद बैकुन्ठपुर में आधे घण्टे की बारिश ने थोडा राहत दी है। इससे पूर्व मानसून आने के बावजूद बारिश नहीं होने के कारण क्षेत्र के किसानों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है। दूसरी ओर मौसम विभाग की माने तो कि इस वर्ष मानसून समय से पूर्व आ गया है और आगामी दिनों में बारिश की संभावना बताई है। उसके बावजूद अब तक किसानों के अनुसार तेज बारिश नहीं हुई है और किसानों को बारिश का इंतजार हैं जिला कृषि पर आधारित है और ऐसे किसान जो बारिश के बाद ही अपने खेतों में बीज बोते हैं वैसे लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्र के हजारों छोटे-बड़े किसान खरीफ सीजन में धान फसल लेते हैं। बारिश शुरू होने के साथ किसान खेती-किसानी में जुट गए हैं। जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में ही क्षेत्र में धान फसल की बुआई व रोपाई हो गई है। क्षेत्र में अभी भी हजारों हेक्टेयर क्षेत्रों पर खेती-किसानी होना शेष है। इसके लिए किसानों को अब झमाझम बारिश का इंतजार है। अंचल में किसान व मजदूर खेती-किसानी में इन दिनों व्यस्त हैं। क्षेत्र के हजारों हेक्टेयर क्षेत्र पर धान फसल की रोपाई बोर सिंचाई सुविधा के माध्यम से होता है। बोर सिंचाई सुविधा वाले अधिकांश किसान अपने खेतों में रोपाई शुरू कर दी है। रोपाई के लिए खेतों को तैयार कर रहे हैं। क्योंकि इन किसानों के खेतों में धन की नर्सरी तैयार हो चुकी है।
मानसून पर निर्भर किसानों के लिए बेबसी बना
जिले के ज्यादातर किसान खेती-किसानी के लिए मानसून पर निर्भर रहते हैं। आषाढ़ माह के 15 दिन पूरे होने के बाद भी अंचल में संतोषजनक बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान फसल लेने वाले किसानों को अब बोता व धान छिड़काव करने के लिए पानी की जरूरत है, लेकिन बारिश नहीं होने से किसानों के काम रुके हुए हैं। वहीं छिडका बोनी के लिए छिड़के धान तेज धूप व उमस से लाल भी होने लगा है।
छोटे पौधों का विकास थम गया है। अंचल में अच्छी बारिश नहीं होने के कारण खेती-किसानी अभी जोर नहीं पकड़ पाया है। बारिश होते ही मानसून पर निभर रहने वाले जिले के किसान किसानी में जुटेंगे। क्षेत्र पर खेती-किसानी मानसून के भरोसे रहते हैं, ऐसे में अब अंचल के किसानों को झमाझम बारिश होने का इंतजार है।
कोरिया जिले में अब तक 270.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज
जिले के सभी तहसील में सबेरे समाप्त 24 घण्टे के दौरान 17.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 46.0 मिमी औसत वर्षा चिरमिरी तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में एक जून से अब तक 270.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। 01 जून 2021 से 06 जुलाई 2021 तक बैकुण्ठपुर तहसील में 295.7, सोनहत तहसील में 306.5, मनेन्द्रगढ तहसील में 205.3, खड़गवां तहसील में 292.3, चिरमिरी तहसील में 399.9, भरतपुर तहसील में 293.7 और केल्हारी तहसील में 96.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
as


+ There are no comments
Add yours