तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर समेत पुरे जिले के शहरी व ग्रामिण क्षेत्रो के लोगों को इन दिनों मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ रहा हैं। चाहे बीएसएनएल हो या निजी मोबाइल सर्विस सभी में यह समस्या आ रही है। इसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क इतना कमजोर है कि लोग बात ही नहीं कर पाते हैं। अगर लग भी जाए तो बीच में ही बात होते-होते कट हो जाता है।
जिल में लगभग 2 लाख से ज्यादा सभी कंपनी के मोबाइल सिमधारक है। बावजूद इसकेे लोगों को ठीक से नेटवर्क नहीं मिलने से परेशान होना पड़ रहा है। कभी भी मोबाइल से ठीक से बात नहीं होती है। कई बार बात करते समय बीच में कट जाती है।
घर के अंदर से ठीक से बात नहीं हो पाती। ऐसे में कई बार बात करने के लिए घर से बाहर निकलना पड़ता है। अधिकतर मोबाइल का नेटवर्क गायब हो जाता है, क्रॉस कनेक्शन लग जाता, बात करते-करते बीच में कट जाता है, या यह नंबर गलत है का मैसेज आता है। कई बार कोई काल बहुत जरूरी होता है या आपात स्थिति में किसी को काल करना होता है।
पोर्ट कराने के बाद भी समस्या बरकरार
शहर के लोगो का कहना है कि हमारे क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क को लेकर बहुत परेशान है। निजी कंपनी नए-नए आफर देकर लोगों को लुभाते हैं। सिम लेने के बाद परेशान होना पड़ता है। ठीक से नेटवर्क नहीं मिलने के कारण जियो को पोर्ट कर एयरटेल सिम उपयोग किया, लेकिन उसमें भी नेटवर्क ठीक नहीं रहता। बच्चों की आनलाइन क्लास लेने में परेशानी होती है। दो साल से कोरोना वायरस के चलते पूरे स्कूल बंद है। बच्चे स्कूल न जाकर घरों से आनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। नेटवर्क की परेशानी के चलते कई बच्चे पढ़ाई से वंचित हैं।
शिकायतो की नही कम्पनियो का सरोकार
मोबाइल नेटवर्क को लेकर कई साल से परेशान है। इसकी शिकायत उपभोक्ताओ द्धारा लगातार कंपनी के उचित फोरम में किया जाता है लेकिन ध्यान नहीं दिया।
as

+ There are no comments
Add yours