उमस व गर्मी के साथ बिजली कटौती से रातभर रहे लोग परेशान

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

जुलाई के महीने में पड़ रही गर्मी लोगों पर सितम ढहा रही है। इसके ऊपर से अघोषित बिजली कटौती से लोगों में हाहाकार मचा है। बिजली कटौती के साथ लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या ने लोगों की नींद उड़ा दी है। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी से लोगों में गुस्सा है। प्रदेश में बिना ट्रिपिंग के बिजली देने के तमाम दावे सरकार कर रही है। लेकिन बैकुन्ठपुर के आधे षहर सहित करीब सैकडो गांवों में इन दिनों यह दावे हवाई साबित हो रहे हैं।
अगर बिजली आपूर्ति की बात करें तो रविवार की रात 8 बजे रात 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही । जिस कारण भीषण गर्मी में लोगों को जगराता करने को विवष होना पडा।

पिछले कई दिन से रात में ट्रिपिंग और बिजली कटौती ने लोगों की नींद हराम कर दी। गर्मी के कारण रातभर लोग घरों के बाहर घूमते रहे । कई बार शिकायत करने के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। जिसे लेकर लोगों में विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours