तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
शहर में बिक रहे कलमी कीड़ेयुक्त आम को बाजार में खपाये जा रहा है, जो लोगों की सेहत से खिलवाड़ है। कीड़ेयुक्त आम खाकर लोग बीमार हो सकते हैं, ऐसे में लोगों की मांग है कि कलमी आम की बिक्री पर शहर व ग्रामीण अंचलों में प्रतिबंध लगाया जाए। शहर में इन दिनों कलमी आम की बिक्री के लिए दुकानें सजी हुई है। लोग जब आम ख्ररीदकर घर ले जाते हैं तो काटने के बाद आम में कीड़े नजर आते हैं। भले ही आम ऊपर से पका व सुंदर दिखाई दे रहा है, लेकिन काटने पर आम के अंदर कीड़े हो गए हैं।
कीड़ेयुक्त कलमी आम बाजार में खपाया जा रहा है, जो लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है। बाजार में बिक रो अधिकांश कलमी आम कीड़ेयुक्त हो गए है। ऐसे में लोगों को भारी नुकसान हो रहा है। आम खरीदी के बाद रुपये बेवजह जा रहा है और अनजाने में खाने वाले लोग बीमार पड़ रहे हैं, इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग व औषधि प्रशासन विभाग गंभीर नहीं है।
लोगो का कहना है कि जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को शीघ्र ही कीड़ेयुक्त कलमी आम की बिक्री पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। आम में कीड़े हो चुके हैं, जो लोगों की सेहत के लिए खतरनाक है।
सड़ी गली व खराब सामग्री न खाएं
जिला अस्पताल में पदस्थ डा. सुनील गुप्ता का कहना है कि बारिश के दिनों में लोग बाजार में बिकने वाली सड़ी गली व खराब सब्जी व फल न खाए। कीड़ेयुक्त आम से सेहत को भारी नुकसान है। इसे खाने से तबीयत खराब हो जाएगी। दस्त व उल्टी की समस्या हो सकती है। वहीं कई अन्य परेशानी से इंकार नहीं किया जा सकता।
as

+ There are no comments
Add yours