तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरिया के तानाशाही आदेश व अपने ही विभाग के कर्मचारीयो के प्रति दुर्व्यवहार से परेशान होकर सभी स्वास्थ्य कर्मचारी लामबंद हुए। स्वास्थ्य सयोजक कर्मचारी संघ ने ज्ञापन देकर पूरे जिले में लगतार बिना किसी अवकाश के कार्य करने वाले आरएचओ व अन्य कर्मचारीयो का कोविड टीकारण के मानदेय को राज्य से पैसा मिलने के बाद भी आज दिनांक तक नही वितरित किया गया है । जो मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यप्रणाली पर सवाल उठता है संघ ने कहा अगर जल्द से जल्द समस्या का समाधान नही किया जाता है ।
तो कर्मचारी को मजबूरन आंदोलन की राह पर जाना पड़ेगा । गौरतलब हो कि विगत 2 वर्षों से लगातार बिना किसी अवकाश के बिना सीमित संसाधनों के साथ कार्य करने के बाद भी कर्मचारीयो के साथ भेद भाव किया जा रहा है । ब्लॉक सोनहत में कार्यरत आरएचओ महिला श्रीमती प्रिया सिंह को बिना किसी नियम व जांच के ट्रांसफर अन्यत्र कर दिया गया है।
जो न्याय संगत नही है स्वस्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारी ने अपने जान की परवाह किये बिना लोगो को कोविड 19 के संक्रमण से बचाने में अपनी सम्पूर्ण भागीदारी दी है। जिस पर इस प्रकार की कार्यवाही गलत एव तानासाह रवैया दर्षाता है। जिसके कारण कर्मचारीयो में रोष व्याप्त है । स्वास्थ्य सयोजक कर्मचारी संघ ने मांग किया है। प्रिया सिंह को उसके मूल पदस्थापना स्थान में यथावत रहने दिया जाए । नही करने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।
as



+ There are no comments
Add yours