टीचर्स एसोसिएशन कोरिया ने मांगों को लेकर विधायको सौंपा ज्ञापन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

जनघोषणा पत्र में उल्लेखित क्रमोन्नति, पदोन्नति,वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली सहित शिक्षक (एल बी संवर्ग ) के मांग को विधानसभा में उठाने तथा मुख्यमंत्री को अनुसंशा सहित भेजने समर्थन मांगा। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बैकुंठपुर विधायक व संसदीय सचिव अंबिका सिंह देव, भरतपुर-सोनहत विधायक व सविप्रा उपाध्यक्ष गुलाब कमरों से भेटकर मांग पत्र के साथ जन घोषणा पत्र की प्रति सौपते हुए कहा कि सरकार के जनघोषणा पत्र में क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली को शामिल किया गया है, जिनके निराकरण हेतु आवश्यक पहल करने की आवश्यकता है इसके लिए माँगो को विधान सभा में उठाने तथा मुख्यमंत्री को माँगो को अनुसंशा सहित भेजकर मांगों को पूरा कराने का पहल करने का आग्रह किया। जिस पर विधायको ने मांगों को विधान सभा में ध्यानाकर्षण में उठाने की बात कही तथा मांगो का समर्थन कियें।


ज्ञात हो एल बी संवर्ग के शिक्षको को 25 वर्ष की सेवा के बाद एक बार भी क्रमोन्नति नही दी गई है, सरकार के जनघोषणा पत्र में इसे लागू करने कहा गया है, किन्तु लगातार मांग के बाद भी अधिकारियो ने प्रावधान नही किया है, इसी तरह शिक्षको के पदोन्नति के लिए हजारो पद रिक्त है किन्तु शिक्षा विभाग ने पदोन्नति ही नही किया है, इसके अलावा वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली का मांग भी लंबित है।


इस दौरान चंपा जायसवाल, अशोक लाल कुर्रे, रविंद्र सिंह, सुरेंद्र जायसवाल, अनिल बंजारे, शैलेंद्र गुप्ता, रमेश पंचम नामदेव, सुशील जायसवाल, गंगाधर पांडे, अंजना सिंह, रूपेश सिंह, अली अहमद, लाल मोहम्मद अंसारी, प्रभात वर्मा, सरोज सिंह, पुष्पा राजवाड़े, विनय जायसवाल, सोनहत-भरतपुर विधानसभा क्षेत्र से जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, वीरेंद्र त्रिपाठी, संजय पटेल, राम प्रयाग पटेल, संजय रवानी , चंद्रप्रकाश मरकाम, अजय शर्मा, रामनिवास चतुर्वेदी, प्रदीप श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह, अभिषेक दुबे, सीताशरण सिंह, मिथिलेश वर्मा, नरेंद्र वर्मा, कृष्णा प्रसाद, आदि शामिल थे ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours