तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
लगातार हो रही बारिश के मौसम में भी नौकरी पेशा और दूसरे तमाम कामों से निकलना लोगों के लिए एक मजबूरी है। लोग बसों के सहारे अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। लेकिन अगर आप बारिश के दौरान बस से यात्रा कर रहे हैं तो अपने पास एक छाता जरूर रखिए। अब आप सोच रहे होंगे कि बस से यात्रा करने पर भला छाते का क्या काम। जी हा अम्बिकापुर से चिरमिरी और मनेन्द्रगढ के लिए चलने वाले बसो के खटारेपन का हाल यह है कि इन बसो की सीट समेत बसो के टपकते पानी के कारण यात्रियो को बसों में यात्रा करने को विवष होना पड रहा है। दरअसल आरटीओ के द्धारा इन फिट बसो की हालत यह है कि इतनी हाईटेक बसो कि आपको यात्रा के दौरान बारिश का पूरा मजा देंगी।
अम्बिकापुर से कोरिया जिले में चलने वाली बसो में से 80 फिसद बसो में बरसात के चलते बस भी टपकने लगती है। यात्रियो का कहना है कि बस की सीट में बठते ही कपडे गीले हो जा रहे हैं। बस के अंदर पानी टपकता देख लोगों का छाता बस के अंदर लगाया जा सकता है।
25 फिसद अधिक ले रहे टिकट के दाम
वहीं बस पर यात्रा कर रहे यात्रीयो का कहना है कि बस की हालत ये है कि वह बस के अंदर बैठे-बैठे बुरी तरह से भीग जा रहे है वहीं पर बस के अंदर की हालत बहुत खराब है। टिकट के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं लेकिन सुविधा के नाम पर हम लोगों को कुछ नहीं मिलता। हालत तो यह है कि 50 के जगह 70 और 70 के जगह 100रु भाडा वसुल रहे बस संचालक।
इस तरह लूट रहे यात्री
तय भाडा – वर्तमान भाडा
अम्बिकापुर से मनेन्द्रगढ – 130.87 – 150 रु
अम्बिकापुर से चिरमिरी – 130.00 – 170 रु
अम्बिकापुर से बैकुन्ठपुर – 87.34 – 110 रु
बैकुन्ठपुर से मनेन्द्रगढ – 47.34 – 80 रु
बैकुन्ठपुर से चिरमिरी – 50.00 – 80 रु
as

+ There are no comments
Add yours