तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
बैकुन्ठपुर सहित जिले के अधिकांश पेट्रोल पंप का संचालन करने वाले संचालक नियमों को ताक में रखकर कमाई कर रहे हैं। वही पर जब जब सुविधा ग्राहकों को देने की आती हे तो मुंह फेर लेते हैं। जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर सहित जिले भर के पंपो में ग्राहको को मिलने वाली सुविधाओं का टोटा है। वाहनों में हवा भरने के लिए कंप्रेशर मशीन तो है पर वहां हवा नहीं भरी जा रही, क्योंकि मशीन बंद है। शौचालय में ताला लगा रखा है और पानी की सुविधाएं भी एक दिखावा है। पेट्रोल पंप का संचालन सुविधाओं को दरकिनार कर किया जा रहा है। यहां ग्राहकों को हवा, पानी समेत अन्य सुविधाएं नहीं मिलने से उन्हें भटकना पड़ रहा है। बता दें कि जिला मुख्यालय में 5 पेट्रोल पंप हैं। संचालकों को अपने ग्राहको को निशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन इन पंपो में इस नियम का खुलकर उल्लंघन किया जा रहा है।
शौचालय में लटकाता है ताला
पेट्रोल पंप में ग्राहकों को निश्शुल्क दी जाने वाली सुविधाओं को जांचने के लिए न तो तेल कंपनियों के अधिकारी औचक निरीक्षण करते हैं और न ही जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करते हैं। जिसके कारण उपभोक्ता उसका उपयोग नहीं कर पाते।
नल में पानी नही आता
पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। तेल कंपनियों की ओर से लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में बढोतरी की जा रही है पर पेट्रोल पंप में ग्राहकों को दी जाने वाली निशुल्क सुविधाओं में कटौती की जा रही है। इसकी बानगी जिले के पेट्रोल पंप में देखी जा सकती है। इन पंपो में ग्राहकों के लिए पीने के पानी तक की सुविधा नही है। यहां फ्रीजर तो मिल जायेगा लेकिन टूटा-फूटा।
लाइसेंस के बाद भूले गाईडलाईन
दरअसल पेट्रोल पंप संचालन के लिए प्रकिया पूरी कर लाइसेंस पाने के बाद भी पंप संचालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। नियम के मुताबिक ग्राहकों के लिए शौचालय, पीने के पानी, गाड़ी में हवा भरने के मशीन की व्यवस्था होनी चाहिए। नियमों के पालन के संबंध में पंप संचालकों से बाकायदा अनुबंध भी होता है, लेकिन उसके बावजूद निर्धारित मापदंडों को ताक में रखकर पेट्रोल पंप चलाया जा रहा है।
यह सुविधा ग्राहको को मिलनी चाहिए
जानकारो की मानें तो शासन के गाइडलाइन के अनुसार पेट्रोल पंपों में ग्राहकों को वाहन में हवा भरने, पीने की पानी की व्यवस्था, फायर इंस्टीगेटर, फर्स्ट एड बाक्स, डिस्प्ले बोर्ड समेत अन्य सुविधाएं प्रदान कराना अनिवार्य है, ताकि ग्राहक पूरी तरह से संतुष्ट होकर जाए। लेकिन देखा गया कि पंप में इस नियम का पालन नहीं हो रहा है। यही नहीं पंपों में शिकायत पुस्तिका भी रखना अनिवार्य है, जिसमें कोई भी ग्राहक अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। विडंबना है कि शिकायत करने के बाद भी पेट्रोल पंप संचालक उसकी उपेक्षा कर रहे।
सुविधाऐं नहीं दे तो लाइसेंस निरस्त का प्रावधान
पेट्रोल पंप पर जनता को कुछ सुविधाएं बिल्कुल निःशुल्क मिलती है। मार्केटिंग डिसिप्लिन गाइडलाइंस के तहत पेट्रोल पंप मालिक आम लोगों को ये सुविधाएं देने के लिए बाध्य होते हैं। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ शिकायत की जा सकती है। ऐसी शिकायत पर पेट्रोल पंप का लाइसेंस रद हो सकता है और उस पर जुर्माना भी लग सकता है।
शासन के नियम ताक पर प्रशासन मौन
मानक ताक पर हैं और पेट्रोल पंप संचालक मौज में। उपभोक्ताओं को सुविधा दिलाने का वादा करके पेट्रोल पंप ने सारे नियमों की धज्जियां उड़ा दी हैं। पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाएं पूरी तरह से नदारद हैं। न तो पेट्रोल पंप संचालक सुध ले रहे हैं और प्रशासन भी मौन साधे हैं।
as

+ There are no comments
Add yours