प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों के लिए 32 लाख मंजूर

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों के लिए 32 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी गई है। जिसमें तहसील मनेन्द्रगढ़ के ग्राम नारायणपुर के धर्मपाल सिंह की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस राम सिंह तथा तहसील बैकुण्ठपुर के ग्राम तिलवनडांड के बजरंगी की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस श्यामबाई, ग्राम शिवपुर की फुलेश्वरी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस महादेव व बुढ़ीबाई, गीता सिंह की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस अमर सिंह, ग्राम टेंगनी के रामेश्वर पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस कवलपति, ग्राम टेमरी के अनिल की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस गुलशन, रामबाई की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस गुलशन एवं ग्राम रकेया के महेश की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस सुकवारो के लिए 4-4 लाख रूपये की राशि शामिल है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।

aas

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours