Baikunthpur @ Tahkikat News
मेंटेनेंस पर हर बार लाखो रुपए खर्च करने के बाद भी शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। गुरुवार की शाम 6 बजे से गुल हुई बिजली शनिवार की दोपहर 1 बजे बाहाल हो सकी। कर्मचारियो की लापरवाही के कारण वार्ड न 18 के लोगो को 17 घण्टे तक परेशानी का सामना करना पडा। बाद में विभाग के एई से शिकायत के बाद बिजली व्यवस्था बाहाल करने कर्मचारियो को भेजे जाने के बाद विधुत लाईनमैनो के कान पर जू रेंगी। और फिल्ड में जाकर लाईन में आई फाल्ट को दूरुस्त किया गया। वही पर बिजली बंद होने से रात में लोगों की नींद नहीं हो सकी। सुबह उन्हें पेयजल के लिए भटकना पड़ा।
लोगों ने बताई अपनी समस्याएं
लोगो का कहना है कि मेटेनेंस के नाम पर आये दिन शहर की बिजली काट दी जा रही है। वार्ड के लोगो का कहना है कि इस वार्ड में विगत 4 महिनो से सप्ताह में 3 से 4 चार दिन दोपहर बाद बिजली बंद रहती है जिसके बाद बिजली बाहाल होने में 4 से 5 घण्टे लग जाते हैं। शहर के अन्दर यदि यह हाल है तो फिर ग्रामिण क्षेत्रो का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
निरंकुश हुए कर्मचारी
बिजली विभाग के इस तरह के रवैये को लेकर लोगो का कहना है कि हर दूसरे दिन रात में बिजली बंद हो जाती है। अधिकारी सुनवाई नहीं करते। लाखों खर्च कर मेंटेनेंस भी करते हैं तो फिर व्यवस्था में सुधार क्यों नहीं हो रहा है। शिकायत करने पर भी बिजली नही बनाई जाती है। दूसरी ओर कॉल सेन्टर को बंद कर दिया जाता है।
as

+ There are no comments
Add yours