लगातार बारिश बना लोगो के लिए परेशानी का शबब, जन जीवन तबाह

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया जिले में विगत तीन 4 दिनो से हो रही लगातार बारिश अब लोगो के लिए परेषानी का शबब बनती जा रही है। मौसम विभाग की माने तो एक निम्न दाब का क्षेत्र तटीय बांग्लादेश और उससे लगे पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित है, इसके साथ ऊपरी वायु का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इसके पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार की ओर अगले 48 घंटे में गमन संभावित है।

मानसून द्रोणिका फिरोजपुर, रोहतक, अलीगढ़, प्रयागराज, डाल्टनगंज और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर निम्न दाब के केंद्र तक 0.9 किलो मीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। यही कारण है कि आगामी दिनो में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कोरिया जिले में 498.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू अभिलेख शाखा नें बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 6.6 मि. मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 13.5 मि.मी. औसत वर्षा भरतपुर तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में जून से अब तक 498.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज़ की गई है। 1 जून 2021 से 30 जुलाई 2021 तक बैकुण्ठपुर तहसील में 523.6, सोनहत तहसील में 608.1, मनेन्द्रगढ़ तहसील में 393.3, खड़गवां तहसील में 511.1, चिरमिरी तहसील में 699.0, भरतपुर तहसील में 501.6, केल्हारी तहसील में 254.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours