72घंटे से हो रही बारिश से अगले 24घण्टे और नही मिलेगी राहत

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

दक्षिण पश्चिम बिहार झारखण्ड में निम्न दबाव के क्षेत्र और चक्रीय चक्रवाती घेरे के अगले दो दिनों तक आगे बढ़ने के कारण आगमी 24 घंटे में उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश होने की बात मौसम विभाग कर रहा है। जिससे यह साफ हो गया कि अगले 24 घण्टो तक जिले में हो रही बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग की माने तो सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में घने बादल छाए रहने के कारण पूरे सरगुजा संभाग में भारी बारिश की प्रबल संभावना है। इस दौरान जिले के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश और एक दो जगहों पर अति भारी बारिश होने की आशंका है। भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 22.5 मि. मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 39.2 मि.मी. औसत वर्षा सोनहत तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में जून से अब तक 521.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज़ की गई है। 1 जून 2021 से 31 जुलाई 2021 तक बैकुण्ठपुर तहसील में 546.1, सोनहत तहसील में 647.3, मनेन्द्रगढ़ तहसील में 404.4, खड़गवां तहसील में 533.1, चिरमिरी तहसील में 722.1, भरतपुर तहसील में 532.6, केल्हारी तहसील में 262.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours