Baikunthpur @ Tahkikat News
बैकुंठपुर शालेय शिक्षक संघ जिला के अध्यक्ष ओमप्रकाश खैरवार ने छतीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ रायपुर वीरेंद्र दुबे के निर्देश पर पूरे राज्य के सभी ब्लॉक मुख्यालय और जिला मुख्यालय में भी राज्य शासन के समक्ष शिक्षक संवर्ग की प्रमुख मांगो के निराकरण हेतु जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौपा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने अपर कलेक्टर सुखनाथ अहिरवार को ज्ञापन दिया । जिसमें प्रमुख रूप से शिक्षक संवर्ग के शिक्षको को जो आज एल बी संवर्ग में आते है उन्हें प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता,पदोन्नति क्रमोन्नत वेतनमान और समयमान वेतन दिया जाय ,सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर कर केंद्रीय वेतनमान दिया जाय, शिक्षक पंचायत संवर्ग के दौरान मृत शिक्षकों के परिजनों के अनुकम्पा प्रकरणों को त्वरित निपटारा किया जाय, कोविड काल मे मृत शासकीय कर्मचारियों के परिजनों को शासकीय सेवा प्रदान करने, महंगाई भत्ता के लंबित डीए 16 फिसद दिया जाए। गृह भाड़ा भत्ता का भुगतान सातवें वेतनमान के अनुरूप किया जाय! दो वर्ष से अधिक अवधि में संविलियन प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अतिरिक्त वेटेज दिया जाय ,पुरानी पेंशन योजना को लागू की करें सरकार एवम नई पेंशन नीति के तहत नियोक्ता के अंश दान को 10 से बढ़ाकर 14 फिसद किया जाय । एल बी संवर्ग के शिक्षकों के ग्रेच्युटी, अवकाश नगदीकरण आदि का समय सीमा में निराकरण किया जाय, स्वैछिक स्थान्तरण को प्रारंभ किया जाय ,आपसी स्थान्तरण की प्रक्रिया भी तत्काल हो ,संविलियन के पूर्व तत्वों को तत्काल भुगतान किया गया जाय, पदनाम के साथ एल बी संवर्ग का नाम अनावश्यक और अनुचित परम्परा को रोक लगाई जाय संस्था प्रमुख के एवम अन्य रिक्त पदों को पदोन्नति से भरने हेतु प्रदेश व्यापी मांग रखी गई प्रतिनधि मण्डल में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश खैरवार, संयोजक अशोक गुप्ता उपाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पैकरा आदि उपस्थित रहे।
as

+ There are no comments
Add yours