सावन सोमवार में ग्राम बोड़ार में प्रथम बार निकली काँवर यात्रा

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

भोले बाबा के भक्ति के महीने सावन में शिवालयों पर भक्तिमय आयोजनो की भरमार होती है । इसी क्रम में
पटना के ग्राम बोड़ार में गत दिवस सावन सोमवार के अवसर पर ग्राम के ही नवयुवकों की समिति के द्वारा पहली बार काँवर यात्रा निकली गयी । इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में देवेंद्र तिवारी ( पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य , कोरिया ) एवं युवा नेता शारदा गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

ग्राम सीमा के देव स्थल शिवारिया से जल लेकर यात्रा का प्रारम्भ गाजे बाजे के साथ किया गया । इसके बाद ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए ग्राम के देवारीपारा स्थित शिवालय लहरीबाबा को जल अर्पण करने के बाद यात्रा का समापन हुआ । इसके बाद समिति के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया था । स्थानीय कार्यक्रम में आयोजन समिति के नेतृत्वक़र्ताओं में प्रमुख रूप से युवा राम सेना प्रमुख राजेश यादव, राजेश साहू , लवकेश साहू] रवि यादव , सोनालालराजवाड़े मनोज यादव ,श्भिषेक ठाकुर , बिजेंद्र साहु , राममिलन साहू , सूरज यादव , सुनील साहु , शिव यादव , अभिषेक साहू , जयप्रकाश यादव , अशोक साहू सहित बड़ी संख्या में नवयुवक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours