भाजपा स्वच्छ भारत अभियान विभाग के जिला संयोजक घोषित……..कोरिया में उपेन्द्र सिंह को संयोजक व अखिलेश गुप्ता सह संयोजक बने…..

Estimated read time 1 min read

नरेन्द्र फुलसिंह यादव को रायपुर शहर का जिला संयोजक बनाया गया है

Baikunthpur @ Tahkikat News

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी की सहमति से स्वच्छ भारत अभियान विभाग के प्रदेश संयोजक शम्भू गुप्ता ने जिला संयोजक एवं सह संयोजकों की घोषणा की।
नरेन्द्र फुलसिंह यादव को रायपुर शहर का जिला संयोजक बनाया गया है, रायपुर ग्रामीण में आशीष शर्मा को संयोजक, बलौदाबाजार में शिवशंकर अग्रवाल को संयोजक एवं प्रमोद सांकला को सह संयोजक बनाया गया है। गरियाबंद में भोजराम सिन्हा को संयोजक, महासमुंद में संतोष साहू को संयोजक एवं अभिषेक वर्मा को सह संयोजक, धमतरी में शिवदत्त उपाध्याय को संयोजक, भिलाई में विनोद देवांगन को संयोजक एवं अरूण श्याम कंवर को सह संयोजक बनाया गया है। बेमेतरा में भगत कुम्भकार, बालोद में दुर्गानंद साहू, कवर्धा में कल्याण सिंह ठाकुर को संयोजक एवं अमृत सिन्हा को सह संयोजक बनाया गया है। कांकेर में अजय मोटवानी, कोण्डागांव में विनय राज, नारायणपुर में महेश देवांगन, बस्तर में राजा यादव, दंतेवाड़ा में पिन्टूराम उइके, सुकमा में श्रीमती कोसी ठाकुर को संयोजक एवं सुश्री शिल्पा मंडावी को सह संयोजक बनाया गया है। बीजापुर में हरीश निषाद, बिलासपुर में श्याम कुमार साहू, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विरेन्द्र पंजाबी, मुंगेली में भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, कोरबा में चंद्रालोक सिंह, रायगढ़ में सरबजीत सिंह सोनी, जांजगीर-चांपा में दीपक गुप्ता जशपुर में राजेश गुप्ता को संयोजक एवं अरविंद साय को सह संयोजक बनाया गया है। सरगुजा में शैलेष सिंह को संयोजक व संदीप कुमार सोनी को सह संयोजक बनाया गया। सूरजपुर में राजू देवांगन को संयोजक व हीलबनस सोनी को सह संयोजक बनाया। बलरामपुर में योगेश गुप्ता, कोरिया में उपेन्द्र सिंह को संयोजक एवं अखिलेश गुप्ता को जिले का सह संयोजक बनाया गया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours