Baikunthpur @ Tahkikat News
कलेक्टर श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में जिले में कोविड टीकाकरण में तेजी आयी है। कोरोना से बचाव के लिए जिले में 5 अगस्त 2021 की स्थिति में 2 लाख 39 हजार 548 टीके लगाए जा चुके है। जिले में 1 लाख 94 हजार 744 लोगों को पहला टीका एवं 44 हजार 804 लोगो को दोनों टीके लगाए गए है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में स्वास्थ्य कर्मियों को 8 हजार 644 पहला टिका एवं 6 हजार 883 दोनों टीके लग चुके है। फ्रंट लाइन वर्कर्स को 6 हजार 489 पहला टीका एवं 4 हजार 349 दोनों टीके लगाए जा चुके है।45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगो मे 1 लाख 10 हजार 979 पहला टीका एवं 27 हजार 929 को दोनों टीके लगाए गए है।18 -44 आयु वर्ग के लोगों में 68 हजार 632 को पहला टीका एवं 5 हजार 643 को दोनों टीके लगाए गए है।
वर्तमान में जिले में 11 हजार 900 टीके उपलब्ध-
कोविड टीकाकरण कार्य के सुचारू संचालन के लिए जिले में कुल 11 हजार 900 टीके उपलब्ध हैं। जिनमे कोविशील्ड के 9 हजार एवं कोवैक्सिन के 2 हजार 900 टीके शामिल है। इनमे से जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर को कोविशील्ड के 1 हजार 200 एवं कोवैक्सिन के 600 टीके वितरित किए गए हैं। इसी तरह कोविशील्ड और कोवैक्सिन के मनेन्द्रगढ़ में 1 हजार 500 एवं 600, खड़गवां में 1 हजार एवं 300, जनकपुर मे 1 हजार 500 एवं 500, चिरमिरी में 1 हजार 500 एवं 300, सोनहत में 1 हजार एवं 500, पटना में 1 हजार एवं 300 तथा कोरिया जिला वैक्सिन स्टोर में कोविशील्ड के 300 एवं कोवैक्सिन के 100 टीके उपलब्ध है।
as

+ There are no comments
Add yours