Baikunthpur @ Tahkikat News
जिले में निरंतर आयोजित जाति प्रमाण पत्र शिविर सहित अन्य आवश्यक कामों के संबंध में जरूरी अभिलेखों एवं दस्तावेजों की प्रतिलिपि प्राप्त करने में लोगों की सुविधा हेतु कलेक्टर श्याम धावड़े के द्वारा अस्थायी रूप से प्रतिलिपि शाखा में दो कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। चन्द्रेश शर्मा, सहायक ग्रेड-03 एवं मधु सोनी सहायक ग्रेड-03 सामान्य निर्वाचन जिला कार्यालय कोरिया को पूर्व में सौंपे गये दायित्व के साथ आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रतिलिपि शाखा में कार्य सम्पादन किया जाने हेतु आदेशित किया गया है।
as

+ There are no comments
Add yours