सांसद ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में 16 अगस्त को होगी दिशा समिति की बैठक

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के योजनाओं की समीक्षा हेतु गठित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति(दिशा) की बैठक लोकसभा क्षेत्र कोरबा सांसद एवं समिति अध्यक्ष ज्योत्सना चरणदास महंत की अध्यक्षता में 16 अगस्त 2021 को दोपहर 2 बजे से कार्यालय जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
कलेक्टर श्याम धावड़े ने समस्त जनप्रतिनिधियों एवं सदस्यों सो निर्धारित दिनाँक एवं समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है। बैठक एजेंडा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन-राष्ट्रीय रर्बन मिशन,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समेकित बाल विकास योजना, सर्व शिक्षा अभियान, मिड-डे मील, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री उज्जवल योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायक कार्यक्रम, डिजिटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, डिजिटल इंडिया से सम्बंधित कार्य शामिल हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours