Baikunthpur @ Tahkikat News
भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली से प्रायोजित एवं संत गहिरा गुरू विष्वविद्यालय अंबिकापुर द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा एवं प्रो एमसी हिमधर जिला संगठक जिला कोरिया के मार्गदर्शन एवं शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुण्ठपुर की प्राचार्य सह कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंजना नीलिमा कच्छप के नेतृत्व में भारत सरकार के निर्देशानुसार 15 अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालयीन स्वयं सेविकाओं द्वारा स्वच्छता पखवाड़े की शुरूआत स्वच्छता शपथ के साथ की गई । महाविद्यालय को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु क्लासरूम, वाचनालय, प्रयोगशाला आदि की सफाई की गई। तलवापारा में स्वच्छता रैली निकालकर स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक किया गया तथा औषधीय पौधों एलोवीरा की उपयोगिता बताते हुए 20 परिवारों में एलोवीरा पौधे का रोपण कर उसे संरक्षित रखने की समझाईश दी गई।
कार्यक्रम में पूजा, रीनू, सीमा, कोमल, देवन्ती, आरती तथा अन्य स्वयं सेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के स्टॉफ के.जेड.उस्मानी, महेंद्र कुमार कुर्रे, विपिन सिंह, भागवत प्रसाद साहू, मोनिका, सत्येन्द्र सिंह पैकरा एवं बिनयामिन लकड़ा का विशेष योगदान रहा।
as

+ There are no comments
Add yours