आजीविका गतिविधि में षामिल प्रत्येक समूह की महिलाएं बनेंगी स्वावलंबी – सीइओ

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कलेक्टर कोरिया श्याम धावड़े के निर्देषानुसार पूरे जिले में महिलाओं को स्व सहायता समूहों में जोड़कर स्वरोजगार में संलग्न कर आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिषन बिहान की टीम प्रत्येक ग्राम पंचायत में लक्ष्य बनाकर कार्य कर रही है। स्व सहायता समूहों की महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी कुणाल दुदावत ने कहा कि स्व सहायता समूहों को अपने लिए बेहतर रोजगार के साधन स्थापित करने के लिए आगे आना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वावलंबन की दिषा में आगे बढ़ने के लिए आवष्यक है कि वह विभिन्न आजीविका गतिविधियों में जुड़कर ज्यादा से ज्यादा स्वरोजगार स्थापित करें। हर कार्य में आगे आकर मेहनत करनी होगी ताकि वह योजनाओं से आर्थिक मदद लेकर खुद आगे बढ़ सकें। प्रत्येक उत्पाद की गुणवत्ता और कीमत भी व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप रखें जिससे बाजार में अच्छा प्रतिसाद मिले। इसके लिए ग्रामीण आजीविका मिषन बिहान की टीम उन्हे आर्थिक और व्यवसायिक मदद देने के लिए सदैव तत्पर है। गत दिवस जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने खड़गंवा जनपद क्षेत्र के एक दर्जन से ज्यादा ग्राम पंचायतों में जाकर गौठानों और अन्य स्वरोजगार कार्यों में संलग्न महिलाओं के स्व सहायता समूह की गतिविधियों का जायजा लिया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए संबंधित अधिकारियों को समूहों के सहयोग हेतु आवष्यक दिषा-निर्देष प्रदान किए। अपने निरीक्षण भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीइओ खड़गंवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बंजारीडांड़ पहंचे और यहां बीसी सखी सेंटर पहुंचकर उनके दैनिक लेन-देन की जानकारी प्राप्त की। बैंकिंग करेस्पांडेंट का कार्य करने वाली समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए उन्होने आस-पास के सभी ग्राम पंचायतों में होने वाले प्रत्येक लेन-देन को अपने माध्यम से कराने के लिए प्रयास करने का सुझाव दिया। इसके अलावा उन्होंने वन धन केंद्र का भी निरीक्षण किया और वन धन केंद्र के माध्यम से होने वाले व्यवसाय पर समूह को मिलने वाले कमीशन की राशि को जल्द से जल्द समूहों को खाते में भुगतान कराए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।


बंजारीडांड में कोसा सटर खोले जाने के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश देते हुए उन्होंने समूह की महिलाओं को कोसा निकालने के लिए प्रशिक्षण जल्द प्रारंभ कराए जाने के निर्देश दिए। बंजारीडांड के बाद सीइओ श्री दुदावत ने ग्राम पंचायत ठग्गांव में जाकर महिलाओं के समूह द्वारा बाड़ी विकास के तहत किए जा रहे उन्नत सब्जी उत्पादन कार्य का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत सिंघत में उन्होने मछलीपालन कर रहे समूह की महिलाओं से बातचीत कर उनके व्यवसाय में आवष्यक सहयोग की जानकारी प्राप्त की। महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होने कहा कि आप प्रधानमंत्री मत्स्य पालन योजना के जुड़कर अपने इस कार्य को पूरी तरह से व्यवसायिक तरीके के साथ करेंगे तब आपको बेहतर लाभ प्राप्त होगा। इसके बाद उन्होने ग्राम पंचायत में ही समूह के माध्यम से ट्री गार्ड निर्माण करने वाली महिलाओं से भी निर्माण और विक्रय की जानकारी प्राप्त की। उपस्थित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में समूह के द्वारा निर्मित प्रत्येक सामग्री के षत-प्रतिषत विक्रय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देष दिए। इसके बाद ग्राम पंचायत चिरमी पहुंचकर जिला पंचायत सीइओ ने पोल निर्माण कर रहे समूह की महिलाओं से बातचीत की और उन्हे व्यावसायिक दृष्टिकोण से निर्माण कार्य तेज करने की समझाइश प्रदान की। ग्राम पंचायत जिल्दा में समूह की महिलाओं के द्वारा बेकरी का कार्य किया जा रहा है। यहां पहुंचकर सीइओ ने काम करने वाली महिलाओं को साफ-सफाई और गुणवत्ता के मानक के अनुसार खाद्य सामग्री तैयार करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीइओ ने ग्राम पंचायत बरदर में टायलेटरी सामग्री का निर्माण करने वाले समूह से जाकर मुलाकात की और उनके कार्यों में बाजार के अनुरूप गुणवत्ता बनाए रखने को कहा। इसके अलावा जिला पंचायत सीइओ श्री दुदावत ने ग्राम पंचायतों के गौठानों का निरीक्षण कर सभी जगहों पर खाद छनाई और पैकिंग कार्य तेजी से कराने के निर्देष दिए। गौठानों में खाली पड़े टांकों में गोबर भरकर जल्द वर्मी तैयार करने के लिए समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया। इस भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीइओ ने ग्राम पंचायत बरदर में उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण भी किया और यहां रखी गई षक्कर की मात्रा और आनलाइन उपलब्धता में अंतर पाए जाने पर मौके पर ही पंचनामा बनवाकर अग्रिम कार्यवाही के निर्देष दिए। जनपद पंचायत खड़गंवा के मुख्यकार्यपालन अधिकारी मूलचंद चोपड़ा व बिहान टीम के सदस्य व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours