Baikunthpur @ Tahkikat News
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के कोरिया जिला प्रवास के तीसरे दिन उन्होंने गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान परिक्षेत्र सोनहत अंतर्गत मेन्ड्रा गेट स्थित सोवेनियर शॉप तथा गढकलेवा कैन्टीन का शुभारंभ किया। श्री महंत ने सोवेनियर शॉप में सामग्री का अवलोकन कर प्रशंसा की। उन्होंने प्रोत्साहन स्वरूप यहां से सामग्री का क्रय कर स्वयं भुगतान भी किया। इस दौरान सविप्रा उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो तथा संचालक राष्ट्रीय उद्यान भी मौजूद रहे।
इसके बाद श्री महंत एवं श्री कमरो के द्वारा मेन्ड्रा गेट में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान एसडीएम सोनहत प्रशांत कुशवाहा, सीईओ जनपद पंचायत सोनहत आर एस सेंगर, पार्क परिक्षेत्राधिकारी सोनहत महेश टुंडे, पार्क परिक्षेत्राधिकारी रायगढ़ शैलेंद्र सिंह, पार्क परिक्षेत्राधिकारी वीरेन्द्र श्रीवास्तव, पार्क परिक्षेत्राधिकारी नोखेलाल यादव, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।
as


+ There are no comments
Add yours