Baikunthpur @ Tahkikat News
प्रेमाबाग मंदिर प्रांगण से बैटरी से चलने वाली रोटी रिक्शा बैंक की शुरुआत की गई । पहला रोटी रिक्शा बैंक 5 फरवरी 2019 को गौरक्षा वाहिनी के द्वारा शुरू किया गया था। दूसरा रोटी रिक्शा 22 अक्टूबर 2019 को अंकित ज्वेलर्स के प्रो. अशोक सोनी व मनोज सोनी के द्वारा गौरक्षा वाहिनी को दिया गया था। तीसरा रोटी बैंक रिक्शा जो बैटरी से संचालित है बैकुंठपुर नगर पालिका के द्वारा दिया गया । यह बैकुंठपुर नगर पालिका छत्तीसगढ़ की पहली नगर पालिका है जोकि यह सराहनीय पहल करने जा रही है सावन के आखिरी सोमवार को प्रेमाबाग में यह रोटी रिक्शा का पूजन किया गया। गौरक्षा वाहिनि के जिलाध्यक्ष अनुराग दुबे का कहना है कि बैकुंठपुर के सम्मानीयजनों व माताओं बहनों के द्वारा जिनके वजह से रोटी रिक्शा में रोटियां इकट्ठी होती है उनके द्वारा पूजा अर्चना की गई । रोटी रिक्शा बैकुंठपुर की विधायक अंबिका सिंह देव की अनुशंसा से बैकुंठपुर की मुख्य नगरपालिका अधिकारी मुक्ता सिंह चौहानएवं बैकुंठपुर नगर पालिका के इंजीनियर सुबेन्दू श्रीवास्तव के प्रयास से यह रोटी रिक्शा हमें मिला है मैं पूरी गौरक्षा वाहिनी की टीम के तरफ से सभी सहयोगियों को हृदय से धन्यवाद देता हूं । रोटी रिक्शा पूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कृष्ण बिहारी जयसवाल भाजपा जिला अध्यक्ष, देवराहा बाबा समिति के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, आशीष शुक्ला धीरेंद्र मिश्रा रवि सिंह बबलू महाजन प्रसंग जयसवाल गप्पू अतुल शुक्ला घनश्याम साहू दीपक साहू महेश तिवारी प्रभाकर सिंह गुलाब गुप्ता पार्षद भूपेश गुप्ता पार्षद आयुष नामदेव जगजीत सिंह राहुल मिश्रा रितेश साहू संजय मिश्रा बिट्टू अभिवनद्र सिंह चंदेल बसंतराय रिप्पल शिवहरे मनोज सोनी अनुराग दुबे अभय दुबे आयुष पांडे रवि त्रिपाठी विपुल शुक्ला देव प्रकाश राजवाड़े मनोज सोनवानी कवि पांडे प्रभाकर सिंह माया सोनवानी चौहान मौजूद रहे।
as

+ There are no comments
Add yours