कोरिया जिला विभाजन के विरोध में स्वस्फूर्त बंद रहा बैकुन्ठपुर….

Estimated read time 1 min read

बीना मेरी सलाह सीएम ने किया कोरिया का विभाजन-अम्बिका सिंह

Baikunthpur @ Tahkikat News

अप्रत्याशित रुप से 15 अगस्त के दिवस मुख्यमंत्री के संदेश में कोरिया जिले को विभाजित कर मनेन्द्रगढ को नया जिला बनाने की घोषणा के बाद जहा मनेन्द्रगढ क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा। वही बैकुन्ठपुर क्षेत्र में तीखी प्रतिक्रिया हुई और अंसतोश प्रकट करने के लिए 16 अगस्त को व्यापारी संघ के नेतृत्व में विरोध की रणनीति बनाने हेतु बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें स्थाकनिय व्यापारी और नागरिक शामिल हुए।

पूर्णतः सफल रहा महाबंद

व्यापारी संघ द्धारा आयोजित बैकुन्ठपुर महांबद को भारी सफलत मिली। जिला मुख्यालय आसपास के सारे व्यापारी प्रतिष्तठान बंद रहे । यहा तक कि होटल पान ठेला सब्जी फल विक्रता सहित प्रेटाल पंप संचालको ने भी प्रतिष्ठिान बंद कर छत्तीसगढ का निर्णया का विरोध प्रर्दषित किया।

घडी चौक में हुई सर्वदलीय सभा

व्यापारी संघ द्धारा बैकुन्ठपुर बंद के साथ ही घडी चौक में विरोध प्रर्दशन स्वरुप आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमें दोनो प्रमुख राजनितिक दल कां्रगेस व भाजपा के नेता एंव पदाधिकारी मौजूद रहे। आम सभा में नेता ने अपने अपने विचार व्यक्त छत्तीसगढ सरकार पर निशाना साधा और 5 ब्लाक वाले छोटे से कोरिया जिले का विभाजन कर नया मनेन्द्रगढ जिला बनाने के निर्णय को औचित्तहिन बताया ।

मुझसे नही ली गई सलाह
आम सभा में संसदीय सचिव व बैकुन्ठपुर की विधायक अम्बिका सिंह देव ने उपस्थित जनो को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं उनके साथ हॅू और यहा के लोगो की जो भी मांग होगी मैं सीएम के समक्ष रखूंगी। श्रीमति सिंह देव यह भी राज खोले कि नये 4 जिला बनाने का निर्णय मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट सहयोगियो के साथ लिया। उनसे इस सबंध में कोई भी सलाह या जानकारी नही ली गई। श्रीमति सिंह देव ने याद दिलाया कि कोरिया जिला का निर्माण उनके काका स्वर्गीय राम चंद्र सिंह देव के प्रयासो से हुआ था और उन्होने इसकी जिम्मेदारी सौपी थी। श्रीमति सिंद देव ने कहा कि कोरिया जिले के विभाजन पर मुझे भी अफसोस है।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्रिय विधायक की उपेक्षा की

आम सभा को भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे ने भी संबोधित किया और कहा कि स्थानिय विधायक व संससदीय सचिव श्रीमति अम्बिका सिंह देव का यह कहना सही नही है कि मुख्यमंत्री ने केबिनेट बैठक में नये जिले कें निमार्ण का फैसला लिया उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री किसी क्षेत्र या जिले के सबंध में कोई निर्णय लेते है तो उस क्षेत्र या जिले के जन प्रतिनिधि या विधायक से सलाह मशवरा करते हैं। अगर एैसा नही हुआ है तो यह क्षेत्रिय जन प्रतिनिधि की उपेक्षा ही नही अपमान भी है।

व्यापारियो ने निकाली रैली
नये मनेन्द्रगढ जिले के गठन के बाद जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के व्यापारियो व गैरदलिय लोगो में काफि आक्रोश था जबकि राजनितिक दल के लोग निश्क्रिय ही प्रतित हुए। व्यापारी संघ ने बैठक करने के बाद कोरिया जिले के विभाजन के विरेाध में रैली भी निकाली और छत्तीसगढ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

चिरमिरी को जिला बनाने उठी मांग
मनेन्द्रगढ को जिला बनाने के बाद मनेन्द्रगढ विधानसभा क्षेत्र का एक बाडा हिस्सा कोयाला नगरी चिरमिरी में भी असंतोष मुखर हो गया। चिरमिरी में हम समाजिक संस्था के बैनर तले विरोध मंच बनाया गया। जिसमें सर्वसम्मिति से चिरमिरी को नया जिला बनाने की मांग की गई। इस बैठक में सम्मलित प्रतिनिधियो व गैरदलिय लोगो के अलावा बडी संख्या में कां्रगेस व भाजपा के लोग भी शामिल हुए। बैठक में 16 अगस्त को बंद का भी आयोजन कियरा गया था जो पूर्णतः सफल रहा। क्षेत्रिय लोगो का कहना है कि चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र है जिले का सर्वाधिक आबादी वाला ईलाका है अतः यहा जिला मुख्यालय बनाना उचित होगा।

विधायक को सहना पडा महिलाओ का विरोध
चिरमिरी में आयोजित सर्वदलिय बैठक में क्षेत्रिय विधायक डा. विनय जायसवाल अपना पक्ष रखने पहुॅचे लेेकिन उन्हे उपस्थित महिलाओ का कडा विरोध झेलना पडा और वे बीना अपना पक्ष रखे ही बैठक स्थल से बैरंग लौटने को मजबूर होना पडा।

कोरिया जिले में 3 ब्लाक और बैकुन्ठपुर को नया संभागिय मुख्यालय बनाने की हुई मांग
आम सभा में संसदीय सचिव अम्बिका सिंह देव ने यह कहा कि कुछ लोगो की मांग है कि कोरिया जिले में 3 ब्लाक खडगवा सहित सम्मिलित रहे और बैकुन्ठपुर को संभागिय मुख्यालय घोषित किया जाये । इस मुददे पर भाजपा ने भी सुर से सुर मिलाया पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे ने भी उपस्थित लोगो का आहवान किया कि अब हमें बैकुन्ठपुर को संभागीय मुख्यालय बनाने और कोरिया जिले में बैकुन्ठपुर सोनहत के अतिरिक्त सम्पूर्ण खडगवा ब्लाक को शामिल करने की मांग करनी चाहिए।

कोरिया जिले का विभाजन अस्विकार्य- व्यापारी संघ

जिला मुख्यालय के व्यापारी संघ ने दो टूक कहा है कि हमें किस भी सूरत में कोरिया जिले का विभाजन स्वीकार नही है। हमारी प्रमुख मांग यही है कि कोरिया जिले के विभान की घोषणा तत्काल वापस लिया जाये। अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जायेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। इस सबंध में संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कोरिया कलेक्टर को एक ज्ञापन भी सौपा है जिसमें छत्तीसगढ सरकार के नये मनेन्द्रगढ जिला बनाने के निर्णय का विरोध किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला विभाजन के विरोध स्वरुप आंदोलन तेज करने की रणनिति बनाई जा रही है। जिसके तहत क्रमिक अनशन/चक्काजाम/कोरिया बंद करने का प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours