एसपी ने 108 कर्मचारीयो को किया इधर से उधर

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News


17 अगस्त 2021 की देर शाम कोरिया पुलिस में तब हड़कंप मच गया जब संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा पुलिस कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया। एसपी ने कुल 108 कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया, जिसमे से 13 प्रधान आरक्षक एवं शेष आरक्षक है। पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा तीन या तीन वर्ष से अधिक के ऊपर एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारी को अन्यत्र अनुविभाग के थाना क्षेत्र में पदस्थ किया गया है। गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक द्वारा अपनी प्रथम क्राइम मीटिंग के दौरान इस स्थानांतरण का जिक्र करते हुए कहा था कि कोई भी कर्मचारी जो एक ही स्थान पर लंबी अवधि से पदस्थ है उसका स्थानांतरण किया जाना उचित है साथ ही पुलिस वेलफेयर को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ग्रमीण अंचल के थाने में पदस्थ कर्मचारियों को शहरी क्षेत्र के थाने में पदस्थ करने की भी बात कही थी। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के कोरिया एसपी होने के पश्चात यह पहली स्थानांतरण सूची है एवं उन्होंने अपने इस स्थानांतरण आदेश में कंट्रोल रूम को या आदेश दिया है की सभी थानों को उक्त आदेश के बारे में फोन से नोट करवाया जाए एवं नवीन पदस्थापना स्थल हेतु रवानगी देकर स्थानांतरित कर्मचारी को निर्देशित किया जाए कि तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल में आमद देना सुनिश्चित करें।

सूची में कई स्थानों पर गड़बड़ियां


पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरिया के द्वारा जारी सूची में कई स्थानों पर गड़बड़ियां भी देखे जा रहे है जारी पत्र के आदेश क्रमांक 90 में बैच नं. 182 के विकास कश्यप की वर्तमान पदस्थापना रामगढ़ चौकी से उनका स्थानांतरण रक्षित केंद्र बैकुंठपुर में होना बताया गया है। वहीं पर इसी सूची में आगे बढ़े तो क्रमांक 105 के आदेष में एक बार फिर से बेच नं. आर 182 में भी विकास कश्यप का रक्षित केंद्र बैकुंठपुर में पदस्थापना होना बताया गया है जबकि इनकी नवीन स्थापना थाना कोटाडोल होना बताया जा रहा है। आदेश क्रमांक 108 के सबंध में भी जानकार गलत होना बता रहे है। वहीं पर दूसरी ओर यह आवाज भी विभाग के अंदर से उठ रही है कि दशकों से एसपी कार्यालय समेत अन्य थानों में अपना कब्जा जमाए हुए लोग अब भी जमे हुए हैं । जबकि कोरिया एस पी के रुख को देखते हुए संभवत आगे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इन कर्मचारियों पर गौर किया जाएगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours