Baikunthpur @ Tahkikat News
कोरिया जिला विभाजन को लेकर बैकुन्ठपुर में बैकुन्ठपुर वासियो में आका्रेश गहराते ही जा रहा है। विरोध प्रर्दशन के आयोजक व्यापारी संघ संस्था ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगो पर सरकार ने ध्यान नही दिया तो मजबूर होकर हमें आंदोलन का विस्तार करना पडेगा। जिसके तहत क्रमिक भूख हडताल चक्काजाम आदि किये जाने की रणनिति बनाई जा रही है। छत्तीसगढ सरकार द्धारा कोरिया जिला विभाजन को लेकर नये मनेन्द्रगढ जिले में शामिल विकासखण्डो का ब्योरा न देकर सम्पूर्ण कोरिया जिले में असमंजस की स्थिति बनाने का काम किया है। व्यापारी संघ ने दलिय और गैरदलिय लोगो के साथ मिलकर ज्ञापन तैयार किया है जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया जाना प्रस्तावित है।
व्यापारी संघ के ज्ञापन को लेकर अम्बिका सिंह देव रायपुर रवाना
व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया है कि ज्ञापन को लेकर क्षेत्रिय विधायक अम्बिका सिंह देव रायपुर के लिए रवाना हो गई है। जहा वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हे ज्ञापन सौपेगीं। ज्ञापन में मांग की गई है कि व्यापारी संघ को इस बात से कोई दिक्कत नही है कि मनेन्द्रगढ जिला बना है और उसमें जनकपुर विकासखण्ड को सम्मलित किया गया है। हमारी मांग यह है कि कोरिया जिले में बैकुन्ठपुर और सोनहत विकासख्सण्ड के साथ ही सम्पूर्ण खडगवा विकासखण्ड को सम्मलित किया जाये।
फिर छला गया कोरिया
25 मई 1998 को जब नये कोरिया जिले का गठन हुआ था उस समय भी तत्कालिन कां्रगेस सरकार द्धारा पक्षपातपूर्ण निर्णय लिया गया था। 24 विकासखण्ड वाले सरगुजा जिले से केवल 5 विकासखण्ड अलग कर नया कोरिया जिला बनाया गया था। जबकि सरगुजा जिले से कम से कम 8 या 10 विकासखण्ड का अलग जिला बनाना न्यायोचित होता। उस समय कोरिया जिले के लोगो ने सरजपुर तहसील को कोरिया जिले में शामिल करने की मांग की थी । इस मांग को मध्यप्रदेष सरकार ने कुछ दिग्गज कहे जाने वाले कां्रगेसियो के इसारे पर अनसुना कर दिया था। पुरे मध्य प्रदेष में सरगुजा जिले का विभाजन कर कोरिया जिले का गठन की चर्चा थी और सभी इसे नये कोरिया जिले के साथ अन्याय बता रहे थे।
23 वर्षो बाद फिर शणयंत्र का शिकार हुआ कोरिया
25 मई 1998 कोरिया जिला गठन के बाद लगातार बैकुन्ठपुर शहर के प्रतिशप्रधी मनेन्द्रगढ शहर के लोगो के द्धारा जिले की मांग की जाती रही लेकिन किसी मुख्यमंत्री दिगविजय सिंह/अजीत जोगी और डा रमन सिंह ने इस मांग को विचार करने लायक ही नही समझा था। लेकिन वर्तमान कां्रग्रेस सरकार ने 5 ब्लाक के कोरिया जिले का विभाजन कर पूरे प्रदेश के लोगो को अचम्भे में डाल दिया है। किसी ने भी यह नही सोचा था कि राजनितिक स्वार्थ या बोट बैंक की राजनिति के लिए दो ब्लाक का जिला बनाया जायेगा। नये मनेन्द्रगढ के जिले के गठन के बाद जो प्रशासनिक अडचने आयेंगी उसे दूर करना भी सरकार के लिए चुनौतिपूर्ण होगा।
विधायक के पिता के नाम से बना नया जिला
कोरिया राजपरिवार का दबदबा शुरु से ही कोरिया जिले की राजनिति में राहा है। रियासत काल में काली माटी की जगह कोरिया राज परिवार के संझले कुमार महेन्द्र प्रताप सिंह देव के नाम पर मनेन्द्रगढ कसबा तत्कालिन राजा रामानुज प्रताप सिंह द्धारा बसाया गया था । बताया जाता है कि छत्तीसगढ सरकार ने सोची समझी राणनिति के तहत मनेन्द्रगढ जिले का गठन किया है। जिससे कई प्रकार के राजनितिक समसाजिक ताने-बाने जूडे हुए हैं।
तीनो विधायक को जानकारी थी
विपक्ष ही ही सत्तपक्ष के कई नेताआ के का कहना है कि कोरिया जिला विभाजन की जानकारी जिले के तीनो विधायको को थी तस्वीरे बयॉ करती हैं कि नये जिला गठन के बाद गुलाब कमरो डा. विनय जायसवाल और अम्बिका सिंह देव एक दूसरे को अति प्रषन्न मुद्रा में लडडू खिलाकर अपनी खुशी का इजहार 15 अगस्त को ही कर दिया था। विधायक अम्बिका सिंह देव द्धारा जानकारी न होने की बात पर पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे ने मंच से ही भारी समूह के समक्ष यह कह दिया था कि अम्बिका सिंह देव झूठ बोल रही है। भाजपा के लोगो ने कोरिया जिले के विभाजन के लिए कां्रगेस सरकार को ही जिम्मेवार बताया है। और यह भी व्यग्य किय है कि 2 विकासखण्ड का जिला कांग्रेसी ही बना सकते है।
मौन रहे कांग्रेसी
विधानसभा अध्यक्ष डा चरणदास महंत क्षेत्रिय सांसद ज्योतसना महंत 16 अगस्त तक कोरिया प्रवास में रहे । इस दौरान उनके समक्ष बैकुन्ठपुर के सारे कां्रगेसी नेता मौन रहे। किसी ने भी कोरिया जिला विभाजन को लेकर आपत्ति नही जताई। उनके जाने के पश्चात ही कां्रगेसी व्यापारी संघ द्धारा आयोजित विरोध प्रर्दष आदि में शामिल हुए। जिसे लेकर षहर में कई प्रकार की चर्चा की जा रही है।
as

+ There are no comments
Add yours