तमाम गतिरोधो के बीच 15 दिनो के भीतर सरकार को कलेक्टर देंगे नये जिले का प्रस्ताव

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News


कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में तमाम गतिविधियों को दरकिनार कर मुख्यमंत्री ने कोरिया कलेक्टर को पत्र लिखकर 15 दिवस के भीतर कोरिया जिले से विभाजित बनाए जा रहे हैं नए मनेंद्रगढ़ जिले के लिए प्रस्ताव मांगा है। गौरतलब हो कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस संदेश में मुख्यमंत्री द्वारा चार नवीन जिले के गठन की घोषणा की गई है । मांगे गये प्रस्ताव में जिला कोरिया से मनेंद्रगढ़ को नवीन जिला बनाया जाना है । प्रस्तावित नवीन जिला मनेंद्रगढ़ के गठन के संबंध में कुल जनसंख्या, कुल ग्राम, कुल पटवारी हल्का, कुल राजस्व निरीक्षक मंडल, मकबूजा रकबा हैक्टेयर की विस्तृत जानकारी, खातेदारों की संख्या, कुल ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय, राजस्व प्रकरणों की संख्या, कोटवार/पटेलो की संख्या तथा संभाग/जिला/प्रस्तावित नवीन जिला, का पृथक-पृथक नक्शा एवं एक संयुक्त नक्शा, जिसमे जिलो की सीमाएं चिन्हांकित हो। साथ ही जिला कार्यालय हेतु आवश्यक सेटअप एव उस पर होने वाले वेतन भत्ते तथा कार्यालय हेतु विभिन्न मदो में होने वाले आवर्ती एव अनावर्ती व्यय की संपूर्ण जानकारी अपने अभिमत सहित प्रस्ताव 15 दिवस के भीतर उपलब्ध कराने का कष्ट करें। साथ ही नवीन जिला गठन किए जाने के संबंध में संलग्न निर्धारित अनुसची प्रपत्र तथा प्रपत्र अ व ब की विस्तार से जानकारी दें।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours