Baikunthpur @ Tahkikat News
कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में नवनिर्मित राजीव भवन का लोकार्पण एवं प्रतिभा का अनावरण कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी राहुल गांधी पूर्व अध्यक्ष के द्वारा किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया व छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के मौजूदगी में होगा । इस दौरान ताम्रध्वज साहू कोरिया के प्रभारी मंत्री शिव कुमार डेहरिया मंत्री छत्तीसगढ़ शासन चंदन यादव सप्तगिरि शंकर उल्का, रामगोपाल अग्रवाल गिरीश देवांगन रवि घोष एवं जिले के तीनों विधायक अंबिका सिंह देव गुलाब कमरों अविनाश जायसवाल के साथ संगठन के जिला प्रभारी जीतेंद्र मिश्रा की उपस्थिति में 20 अगस्त दोपहर 11 बजे किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हाजी नजीर अजहर ने बताया कि लोकार्पण एवं प्रतिमा अनावरण की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है एवं कार्यक्रम का वर्चुअल आयोजन किया जाएगा।
as


+ There are no comments
Add yours