Baikunthpur @ Tahkikat News
बैकुंठपुर स्थित सर्किट हाउस में वर्तमान समय में जिला सत्र न्यायाधीश के आवासीय प्रयोजन हेतु उपयोग किया जा रहा है। जिसे खाली कराने के लिए बैकुंठपुर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने कोरिया कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग की है कि उक्त विश्राम गृह विशिष्ट व्यक्तियों के उपयोग हेतु बनवाया गया था और इनका उपयोग भी निरंतर किया जाता रहा है । परंतु कुछ समय से जिला एवं सत्र न्यायाधीश के द्वारा विश्राम गृह को आवास के रूप में प्रयोग किया जा रहा है जो सर्वथा अनुचित है । क्योंकि अब जिला सत्र न्यायाधीश महोदय का स्थानांतरण हो चुका है। इसलिए अब इस विश्राम गृह को आम लोगों के लिए खाली करा दिया जाए। इस दौरान कोरिया कलेक्टर को पत्र सौंपी जाने के दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह राजीव गांधी पंचायत पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष मुख्तार अहमद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृजवासी तिवारी एवं कांग्रेस के युवा नेता संजीव सिंह समेत अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
as

+ There are no comments
Add yours