शांति समिति की बैठक आयोजित

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News


पांडवपारा गुरुवार को पुलिस सहायता केंद्र परिसर में चौकी प्रभारी के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई अपने अध्यक्षीय संबोधन में चौकी प्रभारी पांडे जी ने कहा कि आपसी भाईचारे का त्योहार, मोहर्रम सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रहेगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर दोषियों पर अविलंब कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ता से मोहर्रम के त्योहार को सामाजिक सौहार्द्र, भाईचारे एवं मिल्लत के वातावरण के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। इस मौके पर लक्ष्मी प्रसाद रामनाथ यादव आजाद खान जहीर खान सरपंच पति बंधन सिंह पटेल सिंह चौहान, लक्ष्मी जयसवाल रजनीश पांडे अमित कुमार, गोविंद सुरेंद्र बहादुर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours