तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती एवं दाम वृद्धि को लेकर भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय सूरजपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोयल, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह, जिला महामंत्री द्वय राजेश अग्रवाल,मुरली सोनी, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता, अजजा प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह की उपस्थिति में आयोजित किया गया | सभा के बाद महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया |पूर्व गृहमंत्री रामसेवक ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला| उन्होंने भूपश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार वादा खिलाफी कर रही है घरेलू बिजली के दाम में वृद्धि कर किसानों के साथ अन्याय कर रही है | प्रदेश सरकार गोबर खरीदी के नाम पर बड़ा घोटाला कर रही है जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि किसानों के साथ छल किया जा रहा है सरकार अपने वादे से मुकर रही है | जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा छल प्रपंच व धोखा देकर सत्ता तक पहुंचती है और सत्तासीन होने के बाद अपने जवाबदेही भागना कांग्रेस की पुरानी आदत है|प्रदेश महामंत्री भाजयुमो रितेश गुप्ता ने राज्य सरकार धर्मांतरण की साजिश में शामिल होने का बड़ा आरोप लगाया उन्होंने कहा कि गरीब आदिवासियों को प्रलोभन देकर धर्मांतरित किया जा रहा है और राज्य सरकार बेपरवाह बैठी हुई है| जिला उपाध्यक्ष भूलन सिंह, महेश्वर पैकरा,जिला मिडिया प्रभारी शशि तिवारी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, अक्षय तिवारी, मार्तण्ड साहू, दीपक गुप्ता ने भी सभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर अघोषित बिजली कटौती करने का आरोप लगाया| उन्होंने कहा कि सरकार किसान व आम आदमी को मंहगे दर पर व उद्योगपतियों को सस्ता दर पर बिजली बेंच रही है| सभा को प्रदेश महामंत्री अजजा मोर्चा सत्यनारायण सिंह, शशिकांत गर्ग , सुनील गुप्ता ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुरली मनोहर सोनी ने किया |इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू, जिला मंत्री अशोक सिंह, संदीप अग्रवाल, कौशल सिंह रामकरण साहू, रामानंद जायसवाल,सुभाष राजवाडे,कपिल पाण्डेय,भगवान मिश्रा, संत सिंह रविन्द्र भारती , आशीष सिंह, सावन गोयल,आनंद सोनी, अशोक यादव , मुकेश साहू, राजू अग्रवाल,देव गुप्ता, शांति सिंह, मोहिनी झा,दौलत सिंह ,किशन देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे|
as

+ There are no comments
Add yours