गिरवरगंज से मध्यप्रदेश में विक्रय योग्य मदिरा के साथ हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर


आबकारी विभाग सूरजपुर एवं आबकारी संभाग सरगुजा की संयुक्त कार्यवाही
सूरजपुर कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में आबकारी अपराधों के रोकथाम हेतु जारी अभियान में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गिरवरगंज थाना सूरजपुर में कुछ व्यक्तियों द्वारा अन्य प्रांत की मदिरा का विक्रय किया जा रहा है। पी.एल. नायक जिला आबकारी अधिकारी संभागीय उड़नदस्ता सरगुजा एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूरजपुर के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक के द्वारा ग्राम गिरवरगंज में श्रीमती चंद्रमणि के घर से मध्यप्रदेश में विक्रय योग्य मदिरा गोआ 31 पाव (5.58 लीटर) एवं 25 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की गई, आरोपिया को अभिरक्षा में लेकर दोनों के विरुद्ध दो प्रकरण धारा 34(2) 59क, 36 के तहत गैर जमानती प्रकरण कायम किया गया।

as

उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक श्री टी. आर. केहरी, श्री धर्मेंद्र शुक्ला एवं हेडकांस्टेबल कुमारू राम खैरवार, रमेश दुबे, कॉन्स्टेबल गिरजाशंकर शुक्ला, नरेंद्र राजवाड़े, छक्के लाल गुप्ता, श्याम सिंह, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, रमेश गुप्ता, दिनेश जायसवाल, नगर सैनिक सविता रजवाड़े का योगदान रहा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours