किसानों को नही मिल पा रहा सिंचाई की सुविधा का लाभ

Estimated read time 1 min read


भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के नेतृत्व में रेहर एनीकट का निरीक्षण करने पहुंचे भाजपाई
अधिकारियों की लापरवाही के कारण बनते ही जर्जर हुआ 27 करोड़ का एनीकट

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

रेहर एनीकट के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल अपनी टीम के साथ एनीकट का निरीक्षण करने पहुंचे|उक्ताशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने बताया कि उक्त सिचांई परियोजना की स्वीकृति पूर्व सांसद स्व मुरारी लाल सिंह के प्रयास से मिली थी, जिसमें किसानों का 1165 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा एवं 18 गाँव को पेयजल की सुविधा इस परियोजना के माध्यम से मिलनी थी परन्तु एनीकट क्षतिग्रस्त होने से आज तक एक भी किसान को सिंचाई सुविधा का लाभ प्राप्त नही हुआ यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है |अधिकारियों की लापरवाही एवं ठेकेदारों से सांठ गाँठ के कारण यह परियोजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई तथा एनीकट में बिना जलभराव के ही ठेकेदार को अंतिम देयक भुगतान कर दिया गया |भाजपा जिलाध्यक्ष ने उक्ताशय का ज्ञापन महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम से ज्ञापन कलेक्टर सूरजपुर को सौंपते हुए उक्त परियोजना से सम्बंधित कार्यपालन अभियंता सहायक अभियंता,उपयंत्री सहित ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए निलंबित किया जाने व उनसे व्यय राशि की वसूली करने एवं उक्त परियोजना का पुननिर्माण कराए जाने की मांग की । भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि उक्त परियोजना की विफल होने से हजारों किसानों को नुकसान हुआ है गर्मी के दिनों मे 18 गाँव को पेयजल समस्या से भी जूझना पड़ेगा, इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह, जिला मंत्री संदीप अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र राजवाड़े,अजय अग्रवाल आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अशोक अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गाशंकर जायसवाल, व्यवसाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक सत्येंद्र राजवाड़े, आई टी सेल सहसंयोजक राजेश कुशवाहा, भाजयुमो मीडिया प्रभारी दितेश राय, त्रिभुवनन सिंह, सीतीकांत स्वाई ,अर्जुन कुशवाहा,दरोगा सिंह, देवनारायण मिस्त्री, देवनारायण राजवाड़े राजवाड़े,सियाराम,अम्बिका, गणेश,बलिंद्र राजवाड़े मौजूद रहे|

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours