अच्छी बारिश नही होने से धान की फसल पर चिंता के बादल

Estimated read time 1 min read


Baikunthpur @ Tahkikat News


क्षेत्र में विगत माह भर से बारिश नहीं होने के कारण किसानों के चेहरे पर मायूसी छाने लगी है। किसानों को धान बोआई करने के बाद बारिष की कमी एक बार फिर से खेतो में नजर आने लगी है। विगत 10 दिनो से अच्छी बारिश नही हुई। सावन माह लगने के बाद सावन एकक दो अच्छी बारिश के बाद सूखे ही नजर आ रहे हैं। कुछ किसान अपनी धान की फसलों का बियासी कार्य कर चुके हैं परंतु खेतों में पानी नहीं होने के कारण किसान अपनी धान की फसल में खाद का छिड़काव नहीं कर पा रहे हैं जिसके कारण धान के पौधे कमजोर हो रहे हैं। अभी विगत सप्ताह भर से बादल की आंख मिचौली और अच्छी बारिश नहीं होने के चलते किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। हल्की बारिश होने से मात्र धान के पौधों को सिर्फ संजीवनी कि मिल पा रहा है। फसल सूखने की कगार पर आ गया है। वहीं खेतों में खरपतवार बढ़ रहे हैं जिसे साफ करने के लिए किसान अभी भी दवाई का छिड़काव कर रहे हैं तो कई किसान स्वयं से खेतों मे सूखा निंदाई कर रहे हैं। क्योंकि किसान अभी भी पानी की आस लगाए आसमान को ताक रहे हैं।

दिनभर छाये रहतें हैं सूखे बादल
कहा जा रहा है कि इस वर्ष खंड वर्षा हो रहा है क्योंकि अभी लगातार हो रही बारिश में 2-5 किलोमीटर की दूरी पर कहीं अच्छी बारिश तो कहीं ना के समान बारिश हो रही है। कई गांव ऐसे हैं जहां पर माह भर में नहीं के सामान बारिश हुई है। जबकि आसमान पर काले बादल के साथ बिजली की गड़गड़ाहट तेज हो रही है लेकिन बारिश नहीं हो रहे हैं।

पिछले दस दिनों से नहीं हुई बारिश
क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 10 दिनों से अच्छी बारिश नहीं हुई है जिससे कारण फसल सूखने लगे हैं। खेतो में दरारे आनी शुरू हो गयी है, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे साफ देखी जा सकती है। किसानों से बात करने पर बताया कि अगर कुछ दिन बारिश नहीं हुई तो हमारे क्षेत्र में अकाल के लक्षण है, सभी किसान भगवान से एक प्रार्थना कर रहे कि अच्छी बारिश हो और इस बार फसल पैदावार अच्छी हो ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours