लव-कुश जयंती पर 29 को सुरजपुर में संभाग स्तरिय कार्यक्रम का आयेजन

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

भारत के कई स्थानों में लवकुश जयंती बहुत ही उल्लासपूर्वक मनाई जाती है। प्रुभ श्रीराम के सुपुत्र लव और कुश के जन्म के खुशी में भारत वर्ष में लवकुश जयंती मनाई जाती है। लवकुश मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम और माता सीता के पुत्र जुड़वा भाई थे। कुशवाह समुदाय का मानना है श्रावण पूर्णिमा के दिन उनके पूर्वज लव और कुश का जन्म हुआ था। कुशवाहा समाज लवकुश का जन्मोत्सव मनाकर गौरवान्वित होते हैं। इस दिन कुशवाहा समाज द्वारा लवकुश की झांकी निकालने के साथ ही उनके नाम के जयकारे लगाते हैं तथा मिठाई वितरित की जाती है। जयंती समारोह के अवसर पर सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले के साधु राम सेवा कुंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें संपूर्ण कुशवाहा समाज के द्वारा संभाग स्तरीय कुश जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान कार्यक्रम में 10वीं 12वीं ग्रेजुएट मास्टर एवं अन्य व्यवसायिक शिक्षा में अच्छे अंक मेरिट प्राप्त छात्र छत्राओ का पंजीयन किया जाएगा। इसके उपरांत 2 से 4 के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा । जिसमें रंगोली पेंटिंग मेहंदी कुर्सी दौड़ आदि सम्मिलित रहेगा । 4 से 7 के बीच पूजा एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। शाम 7 बजे से पुरस्कार एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours