खडगवा में ग्रामसभा का प्रस्ताव के खिलाफ सरकार की बलजोरी नही की जायेगी बर्दास्त………

Estimated read time 1 min read

चिरमिरी मनेन्द्रगढ जनकपुर को जिला बनाना अब सरकार लिए बना गले की फांस

Baikunthpur @ Tahkikat News


कोरिया जिले का विभाजन धीरे-धीरे भूपेष सरकार के लिए गले की फांस बनता नजर आ रहा है। खडगवा को कोरिया जिले में षामिल किये जाने को लेकर गुरुवार को बैकुन्ठपुर के प्रेमाबाग में आम सभा का आयोजन कर समाज के सभी नेताओ ने आम लोगो के साथ विषाल रैली निकालकर कोरिया कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। कोरिया कलेक्टर से की गई मांग में सर्व आदिवासी समाज खंडगवा की ओर से कहा गया है कि 15 अगस्त 2021 को प्रदेश के मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार कोरिया जिले का विभाजन कर नवीन जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर बनाया जाना प्रस्तावित है। परिसीमन में कोरिया जिले का कौन सा ब्लॉक क्षेत्र अथवा तहसील किस जिले में जाएगा अभी स्पष्ट नहीं है जिला विभाजन की घोषणा के बाद खंडगवा ब्लॉक वाले वालों के साथ सबसे असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

खंडगवा ब्लॉक वालों को जो समान्यतः बैकुंठपुर मुख्यालय से बहुत करीब है उन्हें यदि नवीन जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में जोड़ा जाता है तो आवागमन के हिसाब से सदैव परेशानियों का सामना करेगा । नवीन मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला मुख्यालय या जिला कार्यालय को भरतपुर ब्लॉक के करीब दे दिया गया तो खंडवा ब्लॉक वासियों को परेशानी चौगुनी हो जाएगी। यही कारण है कि सर्व आदिवासी समाज ने सभी लोगों को आह्वान करते हुए कहा कि आइए हम अपने हक व अधिकार की लड़ाई लड़े । इसके लिए हमें खुद ही तैयार रहना होगा । क्योंकि हमें शासन प्रशासन के समक्ष मजबूती से अपनी मांग रखने की आवश्यकता है ।

समरसता भवन पोड़ी बचरा में 23 अगस्त को सरपंच पंच समाजजनों की संयुक्त बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार आज 26 अगस्त को क्षेत्र के समस्त ग्राम वासियों द्वारा ग्रामसभा में पास कराए गए प्रस्ताव है कि खडग़वा ब्लॉक को यथावत कोरिया जिले में रहने दिया जाए। इसी बात को लेकर जिले के कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें शासन प्रशासन एवं सभी राजनीतिक दलों से सर्व आदिवासी समाज ने आह्वान किया है कि यदि हमारे साथ अन्याय किया जाता है तो हमें फिर सड़क पर आकर अपने हक की लड़ाई लड़नी पड़ेगी । जिसके लिए षासन जिम्मेदार होगा। हमेशा ही निचले वर्ग को शासन प्रशासन के द्वारा दबाए जाने का प्रयास किया जाता रहा है और आगे भी इसी तरीके की चीजें होती रहे यह सर्व आदिवासी समाज कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कांग्रेस भूपेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सुधर जाइए वरना सुधार दिए जाओगे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours