मनेन्द्रगढ चिरमिरी भरतपुर के संयुक्त नाम से जनकपुर में नाम हटाने की मांग पकडी जोर…………

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News


15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा नया चार जिला बनाए जाने का घोषणा किया गया। जिसमें मनेन्द्रगढ जिला भी शामिल हुआ। लेकिन तभी से कोरिया जिले में तमाम जगहों में विरोध के स्वर उठ रहे हैं। 25अगस्त को चांग भखार क्षेत्र के हृदय स्थली जनकपुर जय स्तंमभ चौक में चांग भखार के तमाम गांव क्षेत्रवासी केल्हारी,मुरकिल,कमर्जी,बडगांवकला,कोटाडोल माडी सरई, बड़वाही, कंजिया, कुंवार पुर व जनकपुर,भरतपुर क्षेत्र के लोग जनकपुर जय स्तंभ चौक में एकत्रित होकर चांगभखार जिला बनाओ का मांग किया । जिला नहीं बनाए जाने पर मनेन्द्रगढ चिरमिरी भरतपुर नव घोषित जिला से भरतपुर का नाम हटाया जाये । ऐसा मांग कर क्षेत्र के बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, गोड़वाना गणतंत्र पार्टी व सभी सामाजिक संगठन, व्यापारी संगठन सभी दलों के नेता चांग भखार जिला बनाओ सर्व दलीय मंच पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर चांग भखार को जिला बनाए जाने का मांग रखते हुए एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रविप्रताप सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर मिश्रा,जिला पंचायत सदस्य केल्हारी दृगपाल सिंह, विधायक प्रतिनिधि अंकुर प्रताप सिंह, अवधेश सिंह, आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला विंग) सुखमन्ती सिंह व आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष गोडवाना गणतंत्र पार्टी के रामदेव सिंह व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन समेत सभी पार्टी के नेतागण एक मंच पर उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours