प्रदेश महामंत्री पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष उधेश्वरी पैकरा ने की शिरकत
महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही राज्य सरकार
तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सूरजपुर की प्रथम जिला कार्यसमिति भाजपा कार्यालय सूरजपुर में महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व’ संसदीय सचिव चंपा देवी पावले प्रदेश उपाध्यक्ष उद्धेश्वरी पैकरा महिला मोर्चा प्रभारी प्रवीण सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के आतिथ्य में आयोजित की गई उपरोक्त कार्यक्रम में महिला मोर्चा की ओर से भव्य तैयारी की गई थी तथा महिला मोर्चा के बहनों द्वारा उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों को राखी बांध कर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया एवं उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल एवं उनके पूरे टीम के द्वारा महिला मोर्चा के सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई दी गई इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री चंपा देवी पावले ने कहा कि सूरजपुर जिले की महिला मोर्चा एक सशक्त टीम है जो जिलाध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में पार्टी संगठन का कार्य निरंतर और समन्वय के साथ कर रही है
सूरजपुर जिले की महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के निकम्मी सरकार जो शराबबंदी शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने तथा किसानों को ₹ 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान का मूल्य देने की झूठी घोषणा पत्र के आधार पर जनता को दिग्भ्रमित करते हुए सरकार बनाया है उसे उखाड़ फेंकने हेतु आने वाले समय में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी और महिला मोर्चा इस कार्य को पूरा करने हेतु संकल्पित हो चुकी है प्रदेश उपाध्यक्ष उद्देशवरी पैकरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ-साथ सूरजपुर जिले की महिला भी जागरूक हो गई हैं और महिला मोर्चा मजबूती के साथ मतदान केंद्र तक अपने संगठन की संरचना कर ली है और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत आधार देने का काम कर रही हैं जिसका लाभ आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को निश्चित तौर पर मिलेगा महिला मोर्चा किसी भी मामले में अब पीछे नहीं रही है भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने महिला मोर्चा की बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा की महिलाओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ महिला बहनों की भी मतदान केंद्रों में टीम बनाई जा रही है तथा पार्टी के सभी कार्यक्रमों को अब मतदान केंद्रों तक ले जाने की आवश्यकता है
छत्तीसगढ़ में जनता को दिग्भ्रमित कर जो सरकार अभी बैठी है उसके द्वारा भ्रष्टाचार झूठ एवं फरेब के सहारे सरकार चला रही है उसे उखाड़ फेंकने में महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी क्योंकि इस सरकार के द्वारा शराबबंदी ,प्रधानमंत्री आवास योजना श्रम विभाग से मिलने वाली लाभ इत्यादि अनेक योजनाओं को बंद कर महिलाओं और किसानों के साथ जो अत्याचार कर रही है उसके खिलाफ जन आंदोलन किया जावेगा भाजपा के प्रदेश महामंत्री परमेश्वरी राजवाड़े एवं महिला मोर्चा सूरजपुर की प्रभारी प्रवीण सिंह के द्वारा केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के हित में जो अनेक योजनाएं चलाई जा रही है उसके बारे में विस्तृत रूप से बात रखी गई और कहा गया कि केंद्र सरकार के द्वारा महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए ही उज्जवला योजना तथा अन्य बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिस पर भी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा केंद्र की योजनाओं पर रोड़ा अटकाया जा रहा है महिला मोर्चा सूरजपुर के द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक ले जाकर आमजन को लाभ दिलाने का प्रयास करेगी भाजपा जिला महामंत्री राजेश महलवाला ने कहा की महिलाओं की दोहरी भूमिका होती है
एक तरफ उन्हें घर परिवार चलाकर व्यस्त रहना पड़ता है और उसी व्यस्ततम समय से समय निकालकर राजनीतिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने लगी हैं और मजबूती के साथ काम भी कर रही हैं ऐसी नारी शक्ति को मैं प्रणाम करता हूं और विश्वास व्यक्त करता हूं की सूरजपुर महिला मोर्चा के भागीदारी से भारतीय जनता पार्टी सन 2023 के मिशन को पूरा करेगी कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राम कृपाल साहू जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह के द्वारा भी संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की टीम को बधाई देते हुए कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि आज के कार्यक्रम से यह स्पष्ट है कि महिला मोर्चा अब राजनीति क्षेत्रों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और उसमें भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैंl
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा की महिला मोर्चा की टीम गठन होने के उपरांत यह पहली कार्यसमिति है और इस कार्यसमिति में सूरजपुर जिले के कोने कोने से आकर सभी जिला पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य और सभी मंडल अध्यक्षों ने साबित कर दिया कि महिला मोर्चा की टीम भी किसी से कम नहीं है और मैं सभी पदाधिकारियों एवं आए हुए समस्त बहनों का स्वागत करती हूं और उम्मीद करती हूं कि हमारी जिले की यह टीम गांव गांव में महिलाओं की 20-20 सदस्यों की सशक्त टीम बनाकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करेंगे भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हमें जो दायित्व सौंपा गया है
उसे पूरी मेहनत के साथ पूरा करेंगे और महिला मोर्चा सूरजपुर प्रदेश की नंबर वन महिला मोर्चा टीम बनेगी कार्यक्रम में मंच संचालन महामंत्री बीना गुप्ता एवं नूतन विश्वास के द्वारा किया गया आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संयोजक जया कर मंजूषा भगत सहित भाजपा जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक महबुला रजा महिला मोर्चा से श्रीमती शांति सिंह श्रीमती सुमन सिंह श्यामा पांडे गीता जयसवाल किरण खेश पूर्णा जयसवाल कुसुम सिंह संध्या सिंह महेश्वरी शर्मा देव मुनिया साहू किरण साहू अनीता तिवारी लीलावती कुशवाहा शकुंतला पाठक अनीता मिश्रा धन कुमारी देवांगन महरजिया सिंह रीना शर्मा चंद्रकला साहू चंद्रकला चक्रधारी पूनम देव शकुंतला देवांगन सरोज साहू कन्याकुमारी मीना रजवाड़े लक्ष्मी सिंह फुलवरिया रजवाड़े नीलमा पैकरा सीता जयसवाल सुमित्रा राजवाड़े रामपति सिंह कुसुम लता हीरा मती रानू सिंह पुनीता देवांगन रीना सरदार सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे l
as


+ There are no comments
Add yours