तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कलेक्टर श्याम धावड़े ने आज जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए 38 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिसमें कलेक्टर कार्यालय के सहायक ग्रेड 03 टेकचन्द्र साहू, डाटा एन्ट्री आपरेटर (संलग्न) श्रीमती रेहाना बेगम, वाहन चालक अनिल खलखो, भृत्य श्रीराम पण्डो एवं श्रीमती बालकुमारी, जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्वाचन पर्यवेक्षक बी.बी.गुप्ता, भू-अभिलेख शाखा के राजस्व निरीक्षक क्षत्रसाय नागदेव, केश्वर कुजूर, विजय बहादुर दुबे व चन्द्रिका प्रसाद पैकरा, सहायक ग्रेड 02 रामेश्वर लाल वर्मा, सहायक ग्रेड 03 पवन कुमार साहू व श्रीमती कमला सिंह, चैनमेन समीन कुमार व श्रीमती सुमित्रा देवी, भृत्य श्रीमती राजेश्वरी ठाकुर व अखिलेश कुमार पनिका, खाद्य शाखा के डाटा एन्ट्री आपरेटर श्रीमती अनामिका साहू, सहायक प्रोग्रामर विक्की यादव, आदिवासी विकास विभाग के कनिष्ठ लेखा अधिकारी डी.एस.नेताम, सहायक ग्रेड 02 अतुल गुप्ता व रामगोपाल यादव, सहायक ग्रेड 03 नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, वाहन चालक उमेश कुमार कश्यप, भृत्य नारेन्द्र सिंह, खनिज शाखा के खनि निरीक्षक नीरज सिंह, सुपरवाईजर श्रीमती ज्योत्सना मिश्रा, सिपाही लिकेश देवांगन व भुजेश्वर यादव, नगर सैनिक रवि दास, राजेश साहू, गंगाराम, प्रमोद पैकरा व राम लखन तथा श्रम विभाग के डाटा एन्ट्री आपरेटर विवेक लाल, परमानंद राजवाड़े, नागेश राजवाड़े व रमेश चौधरी शामिल हैं।
as

+ There are no comments
Add yours