प्रभाकर सिंह बने छत्तीसगढ़ सहकारी कर्मचारी संघ प्रदेष अध्यक्ष

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News


छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ ने एक प्रदेश स्तर पर मजबूत नेतृत्वकर्ता की आवश्यकता को देखते हुए सरगुजा संभाग सहकारी कर्मचारी संघ के मुखिया प्रभाकर सिंह को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। अगर यह कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी कि एक ऐसे कर्मचारी को प्रदेश स्तर पर मुखिया बनाया गया है जिनके द्वारा सबसे पहले अपने जिला स्तर के कर्मचारियों को एकत्रित करते हुए पूरे संभाग के कर्मचारी हित में काम करते हुए समस्त कर्मचारियों को एक सुई रूपी धागा में पिरो दिया,

धीरे धीरे अपने सभी कर्मचारियों संगठित करते हुए प्रदेश स्तर पर समिति कर्मचारियों एकत्र कर उनको संगठित कर एक विशाल संगठन बनाया। प्रभाकर सिंह सहकारी समिति कर्मचारी हित में लगातार संघर्षरत रहे इनके द्वारा हमेशा अपने कर्मचारियों के प्रति नेतृत्व करते हुए उनकी हर एक जायज मांगों को बैंक शासन प्रशासन स्तर पर रखे, एवं सदैव कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ते रहे आज समस्त कर्मचारियों के एक स्वर में अनुरोध एवं समर्थन के पश्चात प्रभाकर सिंह को छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ का प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान उनके शुभचिंतको के बधाई और शुभकामनाऐ देने वालो का ताता लगा रहा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours