Baikunthpur @ Tahkikat News
ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए सांसद निधि मद से बोर उत्खनन कराने का कार्य वर्षों से होता रहा है। किंतु कोरिया जिले में इन दिनों भ्रष्टाचार का बोलबाला ऐसा है कि कुछ भी कार्य कहीं भी नियम कानून को ताक पर रख्कर किया जा सकता है। इसी की बानगी कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के रामपुर ग्राम के राजा राम मोहन राय वार्ड में देखने को मिला । जहां गत दिनों सांसद निधि मद से बोर उत्खनन का कार्य एक व्यक्ति के निजी प्रभाव में आकर उसके घर के सामने कर दिया गया। इस दौरान जब पड़ोसियों ने इस पर आपत्ति किया तो उस उक्त व्यक्ति द्वारा बताया गया कि यह बोर में अपने पैसे से करा रहा है। बाद में जब इसका राज खुला तो पड़ोसियों में ग्रामीणों में इस बात को लेकर व्यापक नाराजगी लोग खुलकर अब कहने लगे हैं कि सत्तारूढ़ दल में पकड़ रखने वाले व्यक्ति ने अपने निजी लाभ के लिए शासकीय बोर अपने घर के सामने करा लिया ।
4 घर की बस्ती में दूसरे बोर खनन पर सवाल
इस दौरान ग्रामीणों का कहना है कि जब एक बार पहले से ही पांच घरों की बस्ती में मौजूद थे तो फिर दूसरे नए बोर की क्या जरूरत है । जबकि पुराने बोर में पर्याप्त पानी होना बताया जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में हमने रामपुर सरपंच सहित बोर करने आए पीएचई विभाग के अधिकारियों से भी कहा तो सभी ने हमें डांट डपट कर मना कर दिया।
वर्जन………
मैंने गांव के सरपंच को तत्काल इस बार उत्खनन की सूचना दिया। किंतु गांव की सरपंच बोली कि मैं बहुत बिजी हूं बाद में आऊंगी ।
राम लखन – ग्रामीण
चार घर की बस्ती में जब पहले से ही 1 बोर मौजूद है और उसमें पर्याप्त पानी है तो दूसरा बोर कराने की क्या आवश्यकता थी शासन का किसी व्यक्तिगत को लाभ पहुंचाने के लिए यह सब कार्य किया गया है।
सुकली भाई – पड़ोसी
मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है आप सांसद को फोन लगा कर पूछिए ।
लक्ष्मी सिंह – सरपंच रामपुर ग्राम पंचायत
as



+ There are no comments
Add yours