17 सितम्बर को जिले में होगा वृहद स्वच्छता श्रमदान आयोजन

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News


आज़ादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत शासन के निर्देश अनुसार 17 सितम्बर को वृहद स्तर पर स्वच्छता श्रम दान दिवस का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर श्याम धावड़े ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं मुख्य कार्यापालन अधिकारी जनपद पंचायत को सभी विकासखण्डों में भी श्रमदान का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तरीय स्वच्छता श्रमदान हेतु पर्यटन स्थल अमृतधारा क्षेत्र का चयन किया गया है। जहां सुबह 7.30 बजे से समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा स्वच्छता कर श्रमदान किया जाएगा। कलेक्टर श्री धावड़े ने इस स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है। कलेक्टर श्री धावड़े ने पर्यटन स्थलों के साथ ही स्कूलों, कार्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों पर भी स्वच्छता किये जाने के निर्देश दिए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours