भाई ये गॉव नही मुख्यालय की सडक है …….ठेकेदार साहब की मेहरबानी से सडक पर वाहनो को मराना पड रहा धक्का ……पहली बार दिखा एैसा नजारा

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News


इन दिनो पुरे क्षेत्र में मेहरबान मेघ पिछले 36 घण्टे से लगातार बरस रहे हैं। गरज-चमक के साथ घंटों तक तेज बारिश हो रही है जिससे बैकुन्ठपुर शहर की कई सड़कों में जल भराव की स्थिति बन गई है। बारिश के दौरान वाहन चालक परेशान हुए। शुरुआत में रुक-रुक बारिश होती रही लेकिन कुछ देर बाद एकाएक तेज बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई है। महलापारा चौक पर वाटर सप्लाई के लिए खोदे गये गढडो ने राहगीरो के लिए सडसे से गुजराना मुश्किल कर दिया।

बारिश में सड़कों की हालत बदतर


नगर के सड़कों पर जगह-जगह गढ्ढे हो चुके हैं, पर अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बारिश के मौसम में सड़कों की हालत बद से बदतर होती चली जा रही है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, हो चुके हैं। जगह जगह सड़को में पानी का भराव हो चुका है। सड़कों की सुध लेने की न तो जिला प्रशासन को कोई रुचि है और न ही शहर भर की सडको में ठेकेदार के द्धारा खोदे गये सड़कों पर वाहनो को फंसने के साथ राहगीर लगातार घायल हो रहे हैं। यही हालत पुरे दिन बनी रही।

वाहन चालक गढडो से परेषान


ऐसी स्थिति में जब बरसाती पानी के ऊपर से कोई दोपहिया वाहन चालक गुजरता है, तो उसका गिरना स्वभाविक है। शहर में इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही है। इसी तरह अन्य स्थानों पर बारिश में ही सड़कों में पानी जमा हो जाता है। इसे सूखने में समय लगता है। शहर के जागरूक नागरिकों का कहना है कि सड़कों की बदहाल स्थिति को देखते हुए शहर के जनप्रतिनिधि इसे नजरअंदाज कर देते हैं। मरम्मत की दिशा में उन्हें ध्यान देना चाहिए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours