तहकीकात न्यूज @ सूरजपुर
सूरजपुर जिले के चुनगढ़ी गांव मे 11 महिने पहले एक युवक कि संदिग्ध मौत के मामले मे मृतक कि पत्नी पुलिस अधिकारीयो के दफ्तर के चक्कर काट रही है,,,जहां आज मृतक कि पत्नी समेत गांव की महिलाओ ने एस. पी. कार्यालय के बाहर धरना देकर पति के मौत कि जांच कि गुहार लगाते नजर आई,,दरअसल मृतक कि पत्नी ने बताया कि भटगांव निवासी मृतक अयोध्या , महान टु कोयला खदान के निजि ट्रांसपोर्ट कंपनी मे काम करता था,,जहां निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी के द्वारा बङे पैमाने मे कोयला डिजल चोरी कि जानकारी मृतक को हो गई थी,,ऐसे मे 11 नवंबर कि रात मृतक अयोध्या की लाश भटगांव विश्रामपुर मार्ग के चुनगढ़ी के पास बाइक समेत सड़क किनारे मिली,,जहा सड़क दुर्घटना में अयोध्या के मौत की आशंका लगाई जा रही थी,,,जिसके बाद से ही मृतक कि पत्नी निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक पर हत्या का आरोप लगा रही है,,,लेकिन पुलिस कि कार्यवाही आज तक भी किसी नतीजे में नही पहुंच सकी,,ऐसे मे आज मृतक कि पत्नी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर गांव कि महिलाओ के साथ धरने पर बैठ गई,,,हालांकी एस पी ने जल्द जांच का आश्वासन देने के बाद महिलाओ ने प्रदर्शन बंद किया,,,वही पुरे मामले मे एस पी भावना गुप्ता ने बताया कि मृतक कि पत्नी के द्वारा अपने पति कि हत्या होने कि आशंका के शिकायत पर दिसंबर माह मे ही जांच टीम गठीत कर दिया गया है जल्द ही जांच कार्यवाही पुरी हो जाएगी,,जिसके बाद ही आगे कि कार्यवाही होगी,,,गौरतलब है कि कोयलांचल इलाके मे कोयले और डिजल कि हेराफेरी बङे पैमाने मे चली आ रही है ,,ऐसे मे पुलिस कि कार्यशैली पर भी सवाल खङे होते आ रहे है,,जहां मृतक अयोध्या कि पत्नी के द्वारा लगाए गए आरोप के बाद भी जांच टीम के दस माह पुरे हो गए,,,लेकिन पुलिस अब तक न तो दुर्घटना कारित करने वाले वाहन का पता चला और नही ही जांच कि रिपोर्ट पुरी हो सकी ,,,ऐसे मे पुलिस कि कार्यसैली पर भी सवालिया निशान खङे होते नजर आ रहै है,,
as

+ There are no comments
Add yours