खरवत-बैकुन्ठपुर-जमगहना सड़क से गुजरना हुआ मुश्किल……..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News


कोरिया जिला मुख्यालय की अनदेखी निजाम बदलने के तीन साल बाद भी जारी है। मुख्यालय वासियो की मायुसी कां्रगेस सरकार में वैसी ही है जैसा भाजपा के सरकार में थी। इस समय पुरे जिले में सबसे अधिक जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर की सड़क खस्ताहाल है। आपको बता दें कि खरवत से जमगहना बैकुन्ठपुर होते हुए एनएच विभाग की सडक विगत 3 वर्ष से पुरी तरह से खतम हो गई है। यह पुरी सडक बैकुन्ठपुर शहर समेत पुरी सडक गडढो में बदील हो गई है। तो ओडगीनाका में जल निकासी नही होने के कारण सडक पर 1 फिट पानी खडा हो गया है। सड़क तालाब में तब्दील हो गया है। वहीं, आम राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क में पानी भर जाने के कारण राहगीर उस पानी में चलना नहीं चाहते है, जिसके कारण घटना दुर्घटना आम बात हो गई है । वहीं, सडक के कारण वगत 3 वर्शो में दर्जनो लोगों की जान जा चुकी है, फिर भी एन एच विभाग के गैर जिम्मेदार अधिकारी की रवैया के चलते आज आम राहगीर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

कौन है इस व्यवस्था का जिम्मेवार


नगर में पर्याप्त अव्यवस्था के चलते जिम्मेदार मुख्यालय में जन चर्चा बना हुआ है। सरकार बदले 3 साल होने को जा रहा है किन्तु शहरवासियो की की समयस्या कम होने के बजाय बढ गई है। लोगो को सडक जैसी बुनियादी चीजो के लिए 3 से 4 साल का इंतजार करना पड रहा है । यह जनता को सजा देने के समान ही है। बैकुन्ठपुर में 4 कलेक्टर और कितने अफसर बदल गये । जनप्रतिनिधि बदल गये। किन्तु लोगो का जिम्मेदारो से सवाल 4 साल बाद आज भी वही है। सडक कब बनेगा।

जल्द बन सकती हैं सडक


सड़क के संबंध में जब हम पीडब्ल्यूडी विभाग के मुखिया आर के मेश्राम से बात किया तो उनका कहना था कि अभी यह सडक एनएच विभाग के पास है जब एनएच विभाग सडक बाकर हमारे हेंड ओवर कर देगा तब हम देखेगें। हालंकि इस दौरान उन्होने बताया कि सडक का टेंडर हो गया है जिसमें जल्द ही कार्य शुरु होने की संभावना है। वही पर एनएच विभाग का आफिस बैकुन्ठपुर में नही होने के कारण कोई सुनने वाला नजर नही आता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours